India News MP(इंडिया न्यूज), Nakul Nath Wife : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा संसदीय सीट से कांग्रेस ने एक बार फिर पूर्व सीएम कमल नाथ के परिवार पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने पूर्व सीएम कमल नाथ के बेटे और वर्तमान सांसद को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं उनके उम्मीदवार बनते ही उनकी पत्नी प्रियानाथ प्रचार अभियान में जुट गई हैं।
बुधवार को प्रियनाथ का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। दरअसल, किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही प्रियनाथ ने अपना काफिला रुकवाया और जब वह खेत में पहुंची तो खेत में गेहूं काट रही महिलाओं से हंसिया ले ली और खुद गेहूं काटने लगी।
कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ की पत्नी प्रियानाथ पांढुर्णा विधानसभा के चौरई बैतूल गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और खेतों में फसल काट रही महिलाओं से मिलने पहुंच गईं। इस दौरान वह महिलाओं से मिलीं और उनके हाथ से दरांती लेकर खुद गेहूं की फसल काटने लगीं।
प्रियनाथ के साथ पांढुर्णा विधायक नीलेश उइके, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण चौधरी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सांसद नकुलनाथ की पत्नी प्रियानाथ का ये सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में देश के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर थी। इस लहर का नतीजा था कि राज्य की 29 लोकसभा सीटों में से 28 पर बीजेपी विजयी रही। मोदी लहर में तत्कालीन कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी हार का सामना करना पड़ा था।
लेकिन इस मोदी लहर में भी छिंदवाड़ा की जनता ने कमल नाथ परिवार का साथ दिया। यहां से पूर्व सीएम कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ 30 हजार से ज्यादा वोटों से जीते थे। कांग्रेस ने एक बार फिर कमलनाथ परिवार पर भरोसा जताया है और नकुलनाथ को अपना उम्मीदवार बनाया है।
ये भी पढ़ें :
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…