होम / Narendra Singh Tomar: उमरिया पहुंची जन आर्शीवाद यात्रा, कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Narendra Singh Tomar: उमरिया पहुंची जन आर्शीवाद यात्रा, कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

• LAST UPDATED : September 14, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Narendra Singh Tomar: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। भाजपा के योजनाओं को जन तक पहुंचाने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली हैं। आज आर्शीवाद यात्रा उमरिया पहुंची। जहां कृषि कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जमकर कांग्रेस पर हमला बोला और भाजपा की उपलब्धि भी आम जन को गिनाई।

  • भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प
  • समय के साथ अपने जनेऊ धारण करते हैं

अनगिनत योजनाओं का बखान

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी का कोई गोत्र ही नहीं है। इनके पूर्वज कौन थे यह पूरा देश जानता है। वह समय के साथ अपने जनेऊ धारण करते हैं।अभी चुनाव हैं तो वह जनता को हिन्दू वादी दिखाने का काम कर रहे हैं। तो वहीं इस यात्रा में प्रभात झा और सतना सांसद गणेश सिंह ने भाजपा सरकार की अनगिनत योजनाओं का बखान किया हैं। साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने इस बार भाजपा की सरकार बनाने संकल्प दिलाया।

जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा

इस दौरान उन्होंने प्रदेश की बची सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा करने की बात कही है। यात्रा का समापन उमरिया के बांधवगढ़ विधानसभा के चंदिया तहसील में हुआ। अब यह यात्रा कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा में प्रवेश करेगी।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox