होम / Narmada dam: दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर कसा तंज, मोदी के जन्मदिन के कारण नहीं छोड़ा नर्मदा का जल

Narmada dam: दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर कसा तंज, मोदी के जन्मदिन के कारण नहीं छोड़ा नर्मदा का जल

• LAST UPDATED : September 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Narmada dam: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। दिग्विजय ने नर्मदा के जल को लापरवाही से छोड़े जाने का मुद्दा उठाते हुए शिवराज पर तंज कसा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खुश करने के लिए अधिकारियों ने नियमों के अनुसार डैम के गेट नहीं खोला। जब अचानक से नर्मदा का जल छोड़ा गया तब किसानों और व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। दिग्विजय सिंह ने पीड़ितों के लिए मुआवजे का मांग की है।

  • 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
  • 50000 क्यूसेक से ज्यादा गति से जल को छोड़ा गया

दिग्विजय सिंह ने लगाया आरोप

मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल के दौरान हर मुद्दे पर राजनीति होती रही है। इसी कड़ी में अब नर्मदा का जल छोड़े जाने को लेकर राजनीति कर रहे है। दिग्विजय का आरोप है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन होने की वजह से नर्मदा के बांध से जल नहीं छोड़ा गया। प्रधानमंत्री की जन्मदिन पर डैम लबालब भरा रहे, इसी बात को ध्यान में रखते हुए गेट नहीं खोले गए। उन्होंने कहा कि नर्मदा में बरगी से लेकर सरदार सरोवर तक कई बांध बनाए गए और नियम अनुसार बाढ़ के दौरान खोले जाते हैं।

दोषियों पर कार्रवाही की मांग

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला करते हुए कहा कि ओंकारेश्वर में कार्यक्रम होने की वजह से भी डैम के गेट खोलने को लेकर लापरवाही किया गया। इन्होनें आगे कहा कि डैम से 36000 क्यूसेक (क्यूबिक मीटर पर सेकंड) पानी छोड़ने का आदेश मिला था। लेकिन 50000 क्यूसेक से ज्यादा गति से जल को छोड़ा गया। यही कारण है कि ओंकारेश्वर में व्यापारियों को जल जमाव के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ा। इसी तरह बड़वानी में भी किसानों और व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है। दिग्विजय सिंह ने सरकार से मुआवजे मांग करते सभी दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी किया है।

कृषि मंत्री का पलटवार

मध्य प्रदेश के कृषि कल्याण मंत्री कमल पटेल ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया। कमल पटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अधिकारियों ने डैम के गेट नहीं खोलें। कृषि मंत्री ने कहा जब तक डैम लबालब नहीं होते हैं, तब तक गेट नहीं खोले जाते। डैम खोलने के पहले आसपास के गांव में और पूरे क्षेत्र में सतर्क रहने का एलान किया जाता है। दिग्विजय सिंह को ऐसे मामलों में राजनीति करना शोभा नहीं देता।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox