प्रदेश की बड़ी खबरें

कांग्रेस की किसानों को लेकर की कई घोषणाओं पर भड़के नरोत्तम मिश्रा! कमलनाथ को बताया अन्याय का पर्याय

India News (इंडिया न्यूज़), Congress 5 Promises to Farmers: एमपी में कांग्रेस सत्ता हासिल करने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। जिसके चलते कल MP PCC चीफ कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों के लिए कई घोषणाएं की गई। जिसके बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कमलनाथ को अन्याय का पर्याय बताया।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा की जब उनकी सरकार थी। तो उन्होंने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया और फिर से आपने माफी की घोषणा कर दी। आपकी वजह से पहले ही किसान  ओवर ड्यू चल रहा है। उसके लिए उनको प्रदेश के किसानों से माफी मांगनी चाहिए।

कमलनाथ ने किसानों के लिए की कई घोषणाएं

प्रदेश में कल कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ कमलनाथ ने किसानों के हित में पांच बड़ी घोषणाएं की थी।

  • कमलनाथ का कहना है कि किसानों का पुराना बकाया बिजली बिल माफ किया जाएगा।
  • 5 हॉर्स पावर का बिल माफ होगा।
  • किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा
  • आंदोलन के केस वापस लिए जाएंगे
  • 12 घंटे निर्बाध बिजली दी जाएगी।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए हम कृर्षि न्याय योजना लाएंगे। पिछली सरकार में भी हमने किसानों का कर्जा माफ किया था। जिसके चलते इस बार भी सरकार आने पर हम किसानों की दूसरी-तीसरी किस्त कर्ज माफ करेंगे।    

नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना

नरोत्तम मिश्रा ने कहा की कमलनाथ सपनों में रहने वाले नेता हैं। जो 5 हॉर्स पॉवर के पम्प की माफी की  घोषणा की है। उसमे राज्य की सरकार पहले से ही सब्सिडी दे रही है। किसानों को हम 10 घंटे बिजली पहले ही दे रहे हैं  और कई जगहों पर तो 14 घंटे भी बिजली उपलब्ध करा रहे हैं।

ये भी पढ़े: अमित शाह के दौरे का दूसरा दिन, चुनाव प्रबंधन के लिए समितियों का गठन, कई नेताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago