narottam mishra
MP Poltices: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जहां पर दौरा करते हैं। वहां पर कांग्रेस के वोट कट जाते हैं।
दरअसल गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से जब मीडिया ने सवाल किया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विंध्य में डेरा डाले हुए हैं। तो उन्होंने यह जवाब दिया।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय जी स्वयं कह चुके हैं कि वे जहां जाते हैं।वहां कांग्रेस के वोट कट जाते हैं। इस स्वीकारोक्ति के बावजूद विंध्य के दौरे पर उनका जाना किस बात का संकेत है?
नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर भी कई तंज कसे। नरोत्तम ने कहा कि जनजातीय भाइयों के लिए जिस दिन से प्रदेश में पेसा एक्ट लागू किया गया है। उस दिन से कांग्रेस इसमें अड़ंगा डालने का काम कर रही है। भाजपा आदिवासियों के हित में काम कर रही है। लेकिन कांग्रेस को यह हजम नहीं हो रहा है। कांग्रेस उन्हें भटकाने और इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है।
बता दें कि दिग्विजय सिंह ने बीते दिनों नरोत्तम मिश्रा की खामोशी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि ‘नरोत्तम मिश्रा ने पठान फिल्म में दीपिका पादुकोण के बिकिनी पहनने पर ऐतराज किया था. अब बजरंग बली के सामने अर्ध नग्न प्रदर्शन पर चुप क्यों हैं? साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग धर्म का दुरुपयोग और व्यवसाय कर रहे हैं। बीजेपी का लक्ष्य सेवा नहीं सिर्फ सत्ता में बने रहना है। बीजेपी व्यवसाय के लिए सत्ता चाहती है।
यह भी पढ़े: कुर्ता पजामा पहन ढाबे पर खाना खाने पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती! एक झलक पाने के लिए उमड़ी दिवानों की भीड़
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…