होम / कांग्रेस के सवाल पर नरोत्तम का तीखा जवाब, बोले कर्ज लेकर सलमान और जैकलिन को नहीं बुलाया

कांग्रेस के सवाल पर नरोत्तम का तीखा जवाब, बोले कर्ज लेकर सलमान और जैकलिन को नहीं बुलाया

• LAST UPDATED : November 1, 2022

मध्य प्रदेश सरकार के बार-बार कर्ज लेने पर कांग्रेस समेत कमलनाथ के सवाल खड़े करने पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को हमारी सरकार पर उंगली उठाने का कोई हक नहीं है। कांग्रेस ने 15 महीने की सरकार में 15 हजार करोड़ का कर्ज लिया था। कर्ज लेकर पैसा आईफा की तैयारियों में लगा दिया था। कांग्रेस ने कर्ज लेकर सलमान, जैकलिन को कार्यक्रम के लिए बुलाया था। हमारी सरकार डेवलपमेंट, किसान, रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर, के लिए लोन लेती है।

 

बता दें शिवराज सरकार ने एक बार फिर भारतीय रिजर्व बैंक से कर्ज लिया है। इस साल अब तक करीब 8 हजार करोड़ रुपए का ऋण सरकार ले चुकी है। प्रदेश सरकार पर अब तक 3 लाख करोड़ रुपए तक का कर्ज है। 31 मार्च 2022 की स्थिति में सरकार पर कुल 3 लाख 3 हजार रुपए का कर्ज था। वहीं, विपक्ष सरकार से आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग कर रहा है। ताकि वित्तीय प्रबंधन की स्थिति स्पष्ट हो सके।

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox