होम / कांग्रेस में शामिल हुए प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल सिंह चौहान, कमलनाथ ने  दिलाई सदस्यता

कांग्रेस में शामिल हुए प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल सिंह चौहान, कमलनाथ ने  दिलाई सदस्यता

• LAST UPDATED : May 2, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Election 2023, भोपाल: मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसके चलते राज्य में राजनीतिक दलों के बीच दल बदल का दौर शुरू हो गया है। जहां पर पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल हुए तो वहीं बीजेपी के ही कई समर्थक नेता अब कांग्रेस का दामन थामते हुए नजर आ रहे हैं।

  • कांग्रेस में शामिल हुए प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल सिंह चौहान
  • बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ थामा कांग्रेस का हाथ…
  • कमलनाथ ने  दिलाई सदस्यता
  • Pcc में दिलाई सदस्यता

इसी कड़ी में आष्टा विधानसभा सीट से आने वाले प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता कमल सिंह चौहान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कमल सिंह चौहान को कमलनाथ ने शपथ दिलाई।

सरकार की बेरुखी के चलते थाम कांग्रेस का दामन

बीते दिनों हुए जिला पंचायत चुनाव में कमल सिंह चौहान ने बीजेपी समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर दिया था। जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में भूमिका निभाई थी। लेकिन सरकार और संगठन की बेरुखी के चलते उन्होंने अब कांग्रेस का दामन थाम लिया।

सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में संगठन और सत्ता के बीच अच्छा तालमेल नहीं है। कांग्रेस आष्टा विधानसभा में अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी अपनी जमीन बचाने में थोड़ी सी नाकाम दिखाई दे रही है। आष्टा क्षेत्र में जहां कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा लगातार सक्रिय हैं। वहीं बीजेपी नेताओं की बेरुखी के चलते कई नेता कांग्रेसका रुख अपनाने लगे हैं। कमल सिंह चौहान भी बीजेपी से नाराज बताए जा रहे थे। इसीलिए उन्होंने कांग्रेस का दामन थामने का मन बनाया।

ये भी पढ़ें: पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR के लिए कलचुरी-कलाल समाज का ‘प्रदर्शन’, मुंह काला करने तक की दी धमकी!

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox