प्रदेश की बड़ी खबरें

Neemuch: किसान के खेत से खड़ी अफीम की फसल चोरी, जांच में जुटी पुलिस

नीमच: मध्यप्रदेश के नीमच में एक किसान के खेत से खड़ी अफीम की फसल बदमाशों ने चुरा ली। इस बड़ी वारदात के बाद अफीम उत्पादक किसान दहशत में हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह वारदात किसी तस्कर गिरोह की कारस्तानी हो सकती है। दरअसल घटना नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र की है जहां पर अज्ञात बदमाशों द्वारा दलपतपुरा रोड स्थित खेत में 5 आरी क्षेत्रफल में खडे अफीम के पौधों से डोडे चुरा लिये गए।

  • पीड़ित किसान ने थाना पहुंच कर दर्ज कराया मामला
  • थाना क्षेत्र में कुख्यात तस्कर कमल राणा का है बोलबाला

पीड़ित किसान ने थाना पहुंच कर दर्ज कराया मामला

घटना के बाद किसान ने जब दोपहर में अपने खेत पर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित किसान बालूराम पाटीदार ने जीरन थाना पर पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया।

थाना क्षेत्र में कुख्यात तस्कर कमल राणा का है बोलबाला

गौरतलब है कि जीरन थाना क्षेत्र में कुख्यात तस्कर कमल राणा का बोलबाला है। कमल राणा की गतिविधियों को लेकर कई बार मुद्दा उठ चुका है। पूर्व में भी अफीम चोरी की घटनाएं जिले मे हो चुकी हैं। इन दिनों डोडों से अफीम निकालने का कार्य चल रहा है, ऐसे में खड़े खेत से अफीम की फसल चोरी की वारदात पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।

Divyanshi Singh

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago