होम / Neemuch: नीमच में कड़ाके की सर्दी, शीतलहर के चलते खेतों में बर्फ की चादर जमी

Neemuch: नीमच में कड़ाके की सर्दी, शीतलहर के चलते खेतों में बर्फ की चादर जमी

• LAST UPDATED : January 6, 2023

मालवा के नीमच जिले में कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो रहा। नीमच एवं आसपास के गांवों में चली शीतलहर से सुबह के समय खेतों में खड़ी फसलों पर बर्फ की चादर जमी दिखाई दी। किसानों को पाले के कारण फसलें खराब होने की चिंता सता रही है।

बीते दो दिनों से नीमच अंचल में पारा आधी रात बाद 3 डिग्री तक जा पहुंचा। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के कारण ठंड बढ़ी है। ऐसे में नीमच के नजदीकी गांवों में किसानों ने अपने खेतों पर जाकर देखा तो फसलों पर ओंस की बूंदें जम चुकी थी, कई खेतों में बर्फीली परत बिछ गई।

किसानों का कहना है कि गेहूं, चना, धनिया आदि फसलों में शीतलहर के कारण काफी नुकसान हो रहा है। आगामी दिनों में यदि शीत का प्रकोप और बढ़ता है तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी। इधर फसलों को शीतलहर से बचाने के लिए कृषि विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox