होम / Neemuch: मुख्यमंत्री के आखों के सामने भरभरा कर गिरा मंच, चार कर्मचारी घायल

Neemuch: मुख्यमंत्री के आखों के सामने भरभरा कर गिरा मंच, चार कर्मचारी घायल

• LAST UPDATED : August 7, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Neemuch: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का लगातार दौरा और रोड शो किया जा रहा है। मामा रोड शो और घोषणाएं करने में लगे है। आज नीमच के मनासा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोड शो का आयोजन किया गया था। जिसके लिए नीमच के मनासा में जनपद पंचायत द्वारा स्वागत मंच बनवाया गया था। जो कि इतना कमजोर था कि मुख्यमंत्री के सामने भरभरा कर गिर गया।

  • 1245.42 करोड़ के विभिन्न 13 कार्यो का भूमिपूजन
  • घायल कर्मचारियों का इलाज जारी

बड़ी संख्या में कार्यक्रता मौजूद

बता दें कि इस हादसे में जनपद पंचायत के चार कर्मचारी घायल हो गएं हैं। कुछ कर्मचारी के पैर फैक्चर होने और कुछ के हाथ में चोट लगने की ख़बर सामने आर ही है। घायल कर्मचारियों का इलाज जिला चिकित्सालय नीमच में किया जा रहा है। बता दें कि इस दौरे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1245.42 करोड़ के विभिन्न 13 कार्यो का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यक्रता मौजूद रहें।

विधानसभा चुनाव में तीन महीने का समय

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कई जगहों पर मंच बनाया गया था। जिसमें से एक मंच मुख्यमंत्री के सामने भरभरा कर गिर गया। मंच कर गिरते हीं लोगों के बीच अफरा-तफरा मच गई। जिसमें चार कर्मचारी घायल हो गए। बता दें कि विधानसभा चुनाव में 3 महीने का समय बचा है। जिसकी तैयारी काफी जोर-शोर से की जा रही है।

Also Read: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 22 अगस्त को सागर से शुरु करेंगे चुनाव प्रचार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox