होम / नीरज शर्मा ने भाजपा से दिया इस्तीफा! कांग्रेस मे होंगे शामिल?

नीरज शर्मा ने भाजपा से दिया इस्तीफा! कांग्रेस मे होंगे शामिल?

• LAST UPDATED : August 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Neeraj Sharma resigns from BJP, भोपाल: चुनाव से पहले बुंदेलखंड में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के कद्दावर नेता नीरज शर्मा ने मंगलवार को पार्टी से नाता तोड़ लिया है। सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के नेता नीरज शर्मा ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत का विरोधी और पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव का समर्थक माना जाता है।

कांग्रेस में होंगे शामिल?

बताया जा रहा है कि नीरज 24 अगस्त को पीसीसी में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। उनके साथ भाजपा के कई नेता, कार्यकर्ता, सरपंच, जनपद सदस्य, किसान मोर्चा, युवा सोचां एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं।

ये भी पढे: एमपी में चंद्रयान-3 की कामयाबी के लिए महाकाल से प्रार्थना, महाकाल मंदिर में की गई विशेष भस्म आरती

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox