NEET 2023: सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को MBBS और BDS में मिलेगा 5% आरक्षण

India News (इंडिया न्यूज़), NEET 2023,MP: हमारे देश में अधिकतर वह बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं, जिनके मां-बाप प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने में सक्षम नहीं होते है। यानी कुल मिलाकर सरकारी स्कूल में वही बच्चे पढ़ते हैं जो गरीब तबके से आते हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर बहुत बड़ा फैसला लिया है। सरकारी स्कूल से पढ़ाई करने वाले बच्चों को MBBS और BDS में दाखिले के लिए 5% आरक्षण दिया जा रहा है। इन बच्चों को रिजर्वेशन का फायदा उठाने के लिए छठी से 12वी तक नियमित रूप से सरकारी स्कूल में पढ़ना अनिवार्य है।

  • सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को 5% आरक्षण
  • शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

विश्वास पर खरे उतरे मुख्यमंत्री

आपको बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात की घोषणा 2 महीने पहले की थी जिसके लिए गुरुवार को आदेश जारी कर दिया गया है। शिवराज सिंह चौहान ने 2 महीने पहले कहा था कि राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में 5 फ़ीसदी कोटा सरकारी स्कूल के छात्रों को दिया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान अपने इस विश्वास पर खरे उतरते नजर आ रहे हैं। सरकार के इस फैसले से छात्रों में खुइशी का माहौल है।

चिकित्सा शिक्षा प्रवेश नियम 2018 में बदलाव

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जो छात्र कक्षा आठवीं तक प्राइवेट स्कूल में पढ़े हो और उसके बाद नौवीं से बारहवीं तक सरकारी स्कूल में अध्ययन किया हो और परीक्षा उत्तरण किया हो उन्हें भी इसमें शामिल किया जाएगा। यह नया प्रावधान तकनीकी शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है। इसके लिए मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा प्रवेश नियम 2018 में बदलाव किया गया है।

नए बदलावों के मुताबिक प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों के सभी पाठ्यक्रमों में महिलाओं को 30 और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 5 फ़ीसदी आरक्षण दिया जाएगा। साथ ही साथ स्वतंत्रता सेनानी परिवार से आने वाले बच्चों को राज्य के मेडिकल कॉलेज में तीन फ़ीसदी आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा अब समस्त शासकीय और निजी मेडिकल कॉलेज में 5 फ़ीसदी आरक्षण सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में मिलने वाला है।

Also Read: चुनावी मौसम में योजनाओं की बहार, मुफ्त की चीजों के लिए कहां से आता है फंड

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago