यह भी पढे: Ujjain: शादी में भाजपा पार्षद पर विधायक के सामने चाकू से किया हमला!

Betul Borewell Update: मुख्यमंत्री शिवराज ने जताया शोक

मांडवी गांव में बोरवेल में गिरे तन्मय की मौत पर मुख्यमंत्री ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रशासन के अथक प्रयासो के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। दुःख की इस घड़ी में तन्मय का परिवार स्वयं को अकेला न समझे, मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश परिवार के साथ है। राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

यह भी पढे: Shahrukh Khan New Movie: 1 बार फिर शाहरुख खान की फिल्म की शूटिंग होगी जबलपुर में!

Betul Borewell Update: यह है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के एक गांव में मंगलवार को शाम को 5-6 बजे के बीच आठ साल का तन्मय खेलते समय 400 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। घटना मंडावी गांव में हुई  है।बताया जा रहा है कि लड़का तन्मय दियावर मैदान में खेल रहा था। जब वह हाल ही में खोदे गए बोरवेल में गिर गया। परिवार वालों ने उसे निकालने की कोशिश की लेकिन असमर्थ रहे। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

Betul Borewell Update:इकलौता बेटा है तन्मय

बताया जा रहा है कि परिवार में इकलौता बेटा तन्मय तीसरी क्लास में पढ़ता है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने अपील की है कि कोई बोरवेल अपना खुला न छोड़े। तन्मय के पिता सुनील साहू बोले, गांव नानक चौहान के खेत का बोरवेल खुला हुआ पड़ा था। जिसके चलते ये हादसा हुआ है।

यह भी पढे: Controversial Book: लॉ कॉलेज की 2 विवादित किताब की लेखिका डॉ. फरहत खान पुणे से गिरफ्तार!

Connect With Us : Twitter Facebook