होम / मध्य प्रदेश में आज से नई आबकारी नीति 2023-24 लागू, अब नही खुलेंगे अहाता!

मध्य प्रदेश में आज से नई आबकारी नीति 2023-24 लागू, अब नही खुलेंगे अहाता!

• LAST UPDATED : April 1, 2023

MP New Excise Policy: मध्य प्रदेश के अंदर आज से नई शराब नीति लागू कर दि गई है। जिसके तहत आज से प्रदेश के सारे अहाते बंद कर दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। नई शराब नीति के तहत प्रदेश में खुले में शराब पीने के स्थानों पर प्रतिबंध लगाया गया है। जैसे अहातों और ओपन बार पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

  • मध्य प्रदेश में आज से नई आबकारी नीति 2023-24 लागू, अब नही खुलेंगे अहाता
  • आज से नई आबकारी नीति 2023-24 लागू
  • मध्य प्रदेश में आज से अहाता नहीं खुलेंगे
  • शिवराज सरकार ने अहाता बंद करने का लिया बड़ा फैसला

दरअसल प्रदेश में काफी लंबे समय से उमा भारती ने शराबबंदी को लेकर धरना प्रदर्शन कर कठोर शराब नीति बनाने को लेकर मांग भी उठाई थी। जिसके चलते बीते कुछ दिनों पहले कैबिनेट की बैठक में नई शराब नीति को स्वीकृति प्रदान कर दी गई थी।

100 मीटर तक नहीं होगी कोई शराब की दुकान

मध्यप्रदेश में नई आबकारी नीती के चलते स्कूल और धार्मिक स्थानों से से शराब दूकान की दूरी 100 मीटर की गयी है। आज से अहाते बंद होने के साथ नई शराब नीति के चलते नियम कठोर और सख्त होने जा रहे हैं। जिसके चलते अब किसी भी शैक्षणिक संस्थान, स्कूल, कॉलेज एवं धार्मिक पूजा स्थलों जैसे मंदिर, मस्जिद आदि के आस-पास 100 मीटर की दूरी तक शराब की कोई दुकान नहीं रहेगी। पहले यह सीमा 50 मीटर तक थी। जिसे बढ़ाकर अब 100 मीटर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:इंदौर में हुए हादसे पर सवालों की सियासत शुरू, कमलनाथ घायलों से की मुलाकात, शिवराज सरकार पर जमकरा निशाना साधा!

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox