होम / दुष्कर्म के बाद नौ साल की बच्ची की हत्या, ग्वालियर में दो दिन से थी लापता

दुष्कर्म के बाद नौ साल की बच्ची की हत्या, ग्वालियर में दो दिन से थी लापता

• LAST UPDATED : June 28, 2022

इंडिया न्यूज़, Gwalior News : ग्वालियर में 9 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची 2 दिन से लापता थी। आज उसका शव हजीरा में धर्मकांटे के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। हत्या के बाद शव को यहां झाड़ियों में फेंक दिया। शरीर पर कपड़े नहीं थे। पास ही खून से लथपथ एक पत्थर पड़ा था। माना जा रहा है कि रेप के बाद बच्ची को पत्थर से कुचल कर मार डाला गया था।

बच्ची दो दिन पहले दोपहर से थी लापता 

लड़की को आखिरी बार सीसीटीवी में अपने दूर के रिश्तेदार के साथ देखा गया था। पुलिस अब उन की तलाश कर रही है। जानकारी मुताबिक, बच्ची दो दिन पहले दोपहर एक बजे लापता हो गई थी। परिवार ने बताया कि बच्ची अपने भाई और घर के पास मोहल्ले के बच्चों के साथ मंदिर के पास खेल रही थी। वहां से परिजन उसे चॉकलेट और आइसक्रीम का लालच देकर अपने साथ ले गए। अब शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। हत्या और दुष्कर्म की धाराएं लगाई जाएंगी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर की जाँच शुरू

आरोपी से पूछने पर उसने कहा- लड़की आइसक्रीम लेकर चली गई। परिवार ने बताया कि जब बेटा घर आया तो उसने उससे बच्चे के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि बाबा बहन को आइसक्रीम लेने ले गए हैं। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी। जब वह कल्ला के घर पहुंची तो उसने बताया कि वह आइसक्रीम और चॉकलेट लेकर चली गई है। इसके बाद पुलिस में शिकायत की। पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

Read More: इंदौर : बंद घर में मिला क्षत-विक्षत शव

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox