प्रदेश की बड़ी खबरें

Nirmala Sapre: कांग्रेस को बड़ा झटका, बीना विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी में शामिल

India News MP (इंडिया न्यूज़), लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे रविवार, 5 मई को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। वह राहतगढ़ में एक चुनावी रैली के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुईं। प्रदेश में 13 मई को मतदान होगा।

बीजेपी में शामिल होने वाली तीसरी विधायक निर्मला सप्रे

निर्मला सप्रे, सागर जिले से एकमात्र कांग्रेस विधायक हैं, चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने वाले पार्टी के तीसरे विधायक हैं। इससे पहले पूर्व मंत्री और विजयपुर से छह बार विधायक रहे रामनिवास रावत 30 अप्रैल को भाजपा में शामिल हुए थे। एक महीने पहले 30 मार्च को अमरवाड़ा से तीन बार के विधायक कमलेश प्रताप भाजपा में शामिल हुए थे।

Also Read-

”कांग्रेस में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है”- निर्मला सप्रे

बुंदेलखंड में अनुसूचित जाति (SC) का प्रतिनिधित्व करने वाली सप्रे एक एससी महिला के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए पार्टी नेतृत्व से नाराज थीं।

उन्होंने कहा, ”कांग्रेस में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है।” पूर्व कांग्रेस विधायक ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में डॉ. मोहन यादव की विकास नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुईं। उन्होंने आगे कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में डॉ. मोहन यादव की विकास नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुईं।

सागर लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों में से 2023 में केवल एक सीट कांग्रेस को मिली थी। सागर में बीजेपी ने कांग्रेस के चंद्रभूषण बुंदेला के खिलाफ लता वानखेड़े को मैदान में उतारा है।यह  बीजेपी का गढ़ रहा है जहां से पार्टी 1996 से जीतती आ रही है।

Ankul Kumar

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago