Nitin Gadkari: मध्य प्रदेश की जनता से नितिन गडकरी ने मांगी माफी!

Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को जनता के सामने माफी मांगनी पड़ गयी। मध्य प्रदेश में सड़कों की हालत देखकर गडकरी को गहरा दुख हुआ। ये वही सड़कें हैं। जिन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अमेरिका की सड़कों से बेहतर बताते हैं। आज इन्हीं सड़कों की वजह से गडकरी ने खुले मंच से लोगों से माफी मांगी। उन्होंने इस सड़क के कारण जनता को हो रही समस्याओं पर भी नाराजगी दिखाई।

दरअसल केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने मंडला और जबलपुर में आयोजित समारोह में सड़कों का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश की तमाम सड़कों का जिक्र किया। इसमें उन्होंने मंडला-जबलपुर हाईवे की चर्चा करते हुए हाईवे के निर्माण में गुणवत्ता पर असंतोष जताया। साथ हीलोगों को हुई असुविधा के लिए खेद  जताते हुए उनसे माफी मांगी।

गडकरी ने सुधार करने के दिए निर्देश

इतना ही नहीं उन्होंने अधिकारियों को इस दौरान इस सड़क के निर्माण कार्य में सुधार करने के निर्देश भी दिए। साथ में जल्द ही नया टेंडर जारी करने को कहा। इस दौरान उन्होंने सड़कों के विकास को देश का विकास बताया। उन्होंने कहा कि अगर कोई गलती हुई है। तो उसके लिए माफी भी मांगनी चाहिए। उन्होंने खुद मंच से बताया कि उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ‘नया टेंडर निकालो और जल्द ही इस सड़क को अच्छी तरह से पूरा करो।

पांच राष्ट्रीय राजमार्गों की आधारशिला रखी गई

इसके साथ ही उन्होंने कान्हा नेशनल पार्क के बारे में कहा कि यह पूरी दुनिया में मशहूर है। जल्द ही यहां सड़क संपर्क में सुधार किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 1261 करोड़ की लागत से पांच राष्ट्रीय राजमार्गों का शिलान्यास भी किया। आगे उन्होंने कहा कि मंडला और कान्हा राष्ट्रीय उद्यान की प्राकृतिक सुंदरता हमेशा पर्यटकों को आकर्षित करती है। इन सड़क परियोजनाओं के निर्माण से इस क्षेत्र और इसके वनवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago