इंडिया न्यूज, निवाड़ी (Niwari -Madhya Pradesh)
Niwari: मध्यप्रदेश के निवाड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दो पक्षों में विवाद हो रहा है। जिसके बाद वायरल हो रहे वीडियो का मामला थाने तक पहुँचा गया है।
दरअसल निवाड़ी जिले के जेरोन खालसा गाँव में एक चबूतरे को तोड़ने की बात पर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद और मार-पीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही यह मामला पुलिस तक पहुँच गया है।
जेरोन खालसा में रहने वाली पुष्पा देवी ने गाँव के आधा दर्जन लोगों पर गाली गलौज व धक्कामुक्की करते हुए उनके मकान का जबरन चबूतरा तोड़ने का आरोप लगाया है। चबूतरा तोड़ने आए कई लोगों के साथ पुष्पा देवी का विवाद भी हुआ।
पांच छह लोग हाथों में गेती फावड़े लेकर आए और विरोध करने के बाद भी पत्थरों से बने उनके चबूतरे को तोड़ दिया। पुष्पा देवी ने इसका विरोध भी किया उसके बाद भी लोग नहीं माने और उन्हें एक तरफ करते हुए उनका चबूतरा तोड़ दिया।
विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना के बाद पुष्पा देवी पुलिस को शिकायत करने के लिए जैरोन थाने पहुँची। पीड़िता ने शिकायत दर्ज करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
यह भी पढ़े: Ujjain: चाइनीज मांझे से युवक का कटा पैर, खून बहने से हुआ बेहोश
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…