होम / Niwari: नितिन गडकरी ने की 6800 करोड़ की लागत से 18 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ओरछा को अयोध्या से जोड़ने की घोषणा की

Niwari: नितिन गडकरी ने की 6800 करोड़ की लागत से 18 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ओरछा को अयोध्या से जोड़ने की घोषणा की

• LAST UPDATED : January 23, 2023

निवाड़ी: निवाड़ी जिले के धार्मिक व पर्यटन नगरी ओरछा से 6800 करोड़ की लागत से कुल 550 मीटर लम्बी 18 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ओरछा को अयोध्या से जोड़ने की घोषणा की है। उनका कहना है कि जिस तरह से अयोध्या से चित्रकुट जनकपुर को जोड़ा जा रहा है, उसी तरह से ओरछा को भी अयोध्या को जोड़ा जाएगा। इतना ही नहीं ओरछा के आसपास के सभी मार्गो को बनाने के वक्त प्रभु श्रीरामचंद्र जी का इतिहास भी दिखाया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरूआत देवी स्वरूपा कन्याओं के पूजन से हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भेंट दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

रिमोट का बटन दबाकर 18 सड़क परियोजनाओं का किया ई भूमि पूजन

स्वागत भाषण में मंत्री गोपाल भार्गव ने जनता को सम्बोधित किया। उसके बाद राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्रीय केबिनेट मंत्री विरेंद्र कुमार ने जनता को सम्बोधित किया। सम्बोधन के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रिमोट का बटन दबाकर 18 सड़क परियोजनाओं का ई भूमि पूजन व लोकार्पण किया।

लोकतंत्र में तो जनता ही भगवान

इस अवसर पर एक लघु फिल्म का भी विमोचन किया गया। इस लघु फिल्म में नितिन गडकरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिलकर जो पूरे देश में सड़कों और राजमार्गो का जाल बिछाया है वो उपलब्धियां बताई गई। रामराजा सरकार की जय, भारत माता की जय और लोकतंत्र में तो जनता ही भगवान है जैसे शब्दों से अपने उद्बोधन की शुरूआत करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि जनता की जय भी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तक ऐसा हजारों करोड़ों की सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास नहीं देखा।

नितिन गडकरी जोड़ रहे है भारत

भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राओं से भारत जुड़ेगा क्या। अगर भारत कोई जोड़ रहा है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नितिन गडकरी भारत जोड़ रहे हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ओरछा और चित्रकुट को अन्य शहरों से जोड़ने के लिए करीब 70 हजार करोड़ के रोड का काम कर रहे हैं। 18 परियोजनाओं के बारे विस्तार से बताते हुए उन्होंने इन मार्गो के बन जाने के बाद लोगों को होने वाले फायदों के बारे में बताया। इन सभी मार्गो के काम कब तक पूरे होंगे और कब कब कौन से काम होंगे उसके बारे में नितिन गडकरी ने विस्तार से बताया। सड़क परियोजनाओं के यह सभी कार्य तीन चरणों में होंगे। ओरछा से भी आयोध्या को जोड़ने की घोषणा की।

ओरछा से आयोध्या को जोड़ने की घोषणा की

इस दौरान उन्होंने ओरछा से भी आयोध्या को जोड़ने की घोषणा की है। अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को भी चार हजार करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। वहीं ओरछा के आसपास के सभी मार्गो को बनाने के वक्त प्रभु श्रीरामचंद्र जी का इतिहास भी तस्वीरों के माध्यम से दिखाया जाएगा। ओरछा और पिताम्बरी पीठ में लाखों लोगों की आवाजाही को देखते हुए भूमि अधिग्रहित कर यात्रियों के लिए फूड मॉल बनाएं जाएंगे और यहां के सभी तीर्थ स्थलों की सड़कों के आसपास सुंदर घास युक्त फुटपाथ बनाएं जाएंगे।


ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox