होम / Niwari: कमलनाथ के भावी मुख्यमंत्री वाले पोस्टर पर गरमाई सियासत, भाजपा बोली जनता तय करेगी कि कौन होगा मुख्यमंत्री

Niwari: कमलनाथ के भावी मुख्यमंत्री वाले पोस्टर पर गरमाई सियासत, भाजपा बोली जनता तय करेगी कि कौन होगा मुख्यमंत्री

• LAST UPDATED : January 18, 2023

इंडिया न्यूज़(निवाड़ी): कमलनाथ के पृथ्वीपुर आगमन से पहले उनके भावी मुख्यमंत्री वाले पोस्टर को लेकर राजनीति गरमा गई है। एक तरफ भाजपा बोल रही है कि यह जनता तय करेगी कि मुख्यमंत्री कौन होगा कांग्रेस नहीं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस से जुड़े लोग कमलनाथ को अपना मुख्यमंत्री चुनाव से पहले ही मान चुके है। दबी जुबान में वो यह भी स्वीकार कर रहे है कि कांग्रेस में और कोई दावेदार है भी नहीं।

बता दे पृथ्वीपुर में जगह-जगह पोस्टर के साथ दीवाल लेखन भी किया गया है। इनमें खास बात यह है कि कमलनाथ के फोटो के नीचे उन्हें भावी मुख्यमंत्री बताया गया है।

भोपाल से शुरू हुई थी पोस्टर पॉलिटिक्स

निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील में पोस्टर पॉलिटिक्स हाई हो चली है। गौरतलब है कि ज्योतिषी द्वारा की गई भविष्यवाणी में कांग्रेस को मिले शुभ संकेत को लेकर निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में इसका असर अभी से देखने को मिल रहा है। साल की शुरूआत में इस तरह की पोस्टर पॉलिटिक्स, जिसमें कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताया था वह भोपाल से शुरू हुई थी। जो अब पृथ्वीपुर तहसील तक पहुंच गई है। यहां भी कमलनाथ के आगमन से पहले उनके भावी मुख्यमंत्री नाम लिखे पोस्टर लगा दिए है।

मुख्यमंत्री कौन होगा यह प्रदेश की जनता तय करती है-शैलेंद्र बरूआ

विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने में अभी आठ माह बचे है, ऐसे में कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताने के बाद देश के दोनों बड़े दलों में राजनीति गरमा गई है। पोस्टर पॉलिटिक्स को लेकर पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरूआ ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा यह प्रदेश की जनता तय करती है, कोई कांग्रेस के नेता तय नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस पहले आपस में यह तय कर ले कि कमलनाथ को बनाना है या दिग्विजय सिंह को बनाना है। उनका कहना है कि मध्यप्रदेश की जनता ने तय कर लिया है। मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी का है और उसी का रहेगा। शिवराज जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा अच्छा काम कर रही है। भाजपा राज्य और केंद्र में फिर से सरकार बनाएगी।

कांग्रेस में कमलनाथ के अलावा कोई भी दूसरा दावेदार नहीं

वहीं इस मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश दांगी ने कहा कि कमलनाथ हमारे नेता है और उनको निवाड़ी जिले की पूरी जनता चाहती है। हमारे यहां की और पूरे प्रदेश की जनता उन्हें कहां देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि 2023 में कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे और आज से ही हमने उन्हें मुख्यमंत्री स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा यह भी तय नहीं है कि शिवराज सिंह इस बार मुख्यमंत्री रहेंगे भी या नहीं। भाजपा में ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा अनेक मुख्यमंत्री पद के दावेदार है। लेकिन हमारी कांग्रेस में कमलनाथ के अलावा दूसरा कोई भी दावेदार नहीं है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox