होम / Niwari: शिवराज सिंह चौहान का अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, निवाड़ी कलेक्टर तरूण भटनागर को तत्काल प्रभाव से हटाया

Niwari: शिवराज सिंह चौहान का अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, निवाड़ी कलेक्टर तरूण भटनागर को तत्काल प्रभाव से हटाया

• LAST UPDATED : December 28, 2022

निवाड़ी: निवाड़ी में गढ़कुण्डार महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनियमितताओं के चलते निवाड़ी कलेक्टर तरूण भटनागर और ओरछा तहसीलदार संदीप शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कलेक्टर तरूण भटनागर के खिलाफ कई तरह की शिकायतें मिली है।

निवाड़ी जिले के दौरे पर हैं शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज निवाड़ी जिले के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने अधिकारियों पर बड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री ने शिकायत के बाद मंच से ही तत्काल निवाड़ी कलेक्टर तरुण भटनागर को हटा दिया है। इसके साथ ही ओरछा तहसीलदार संदीप शर्मा को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि निवाड़ी जिला मुझे प्राणों से प्यारा है। यहां की जनता के बीच से मुझे गंभीर शिकायतें मिली है।

जो शासकीय कर्मचारी अच्छा काम करते है मैं उसका स्वागत सत्कार करता हूं- मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा मैं किसी का अपमान नहीं करता हूं, जो शासकीय कर्मचारी अच्छा काम करते है मैं उसका स्वागत सत्कार करता हूं। डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा दिन रात मेहनत करते है लेकिन निवाड़ी जिले के कलेक्टर तरूण भटनागर ने अपने काम को पूरा नहीं किया। कई तरह की शिकायतें उनके खिलाफ मिली है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल प्रभाव से निवाड़ी कलेक्टर तरूण भटनागर को हटा दिया है। ओरछा तहसीलदार संदीप शर्मा को भी अनियमितताओं के चलते तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

मुख्यमंत्री ने निवाड़ी कलेक्टर के बारे में कही यह बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीनों की भी गड़बड़ की शिकायतें मिली है। उनके खिलाफ प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली और शासकीय भूमि के क्रय-विक्रय में हेर फेर की शिकायत मिली थी। इसलिए कार्य में लापरवाही बरतने पर सीएम ने तत्काल हटाने की कार्रवाई की है। साथ ही जमीन से जुड़े मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज आज निवाड़ी जिले के दौरे पर है। गढ़कुंडार महोत्सव में शामिल होने पहुंचे है। महाराजा खेतसिंह खंगार की जयंती पर गढ़कुंडार महोत्सव आयोजित किया का रहा है, जिसमें मंत्री गोपाल भार्गव भी मौजूद हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox