होम / कभी MP के इस वरिष्ठ नेता ने जिता था सुरजेवाला का राज्य! क्या अब होगा हिसाब बराबर?

कभी MP के इस वरिष्ठ नेता ने जिता था सुरजेवाला का राज्य! क्या अब होगा हिसाब बराबर?

• LAST UPDATED : August 3, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Randeep Surjewala MP Senior Observer: साल के अंत में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसके चलते कांग्रेस बहुत सक्रिय है। कांग्रेस ने अभी हाल ही में पांच राज्यों के लिए ऑब्जर्वर नियुत्त किए हैं।

बता दें कि पांच राज्यों की तरह मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए भी ऑब्जर्वर की नियुक्ति हुई है। मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को दी गई है।

कौन हैं रणदीप सुरजेवाला?

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने मध्य प्रदेश में आगामी चुनावों के लिए मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में रणदीप सिंह सुरजेवाला की नियुक्ति की घोषणा की है। रणदीप सिंह सुरजेवाला गांधी परिवार के करीबी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हैं। वह राज्यसभा कांग्रेस के सदस्य हैं। इसके अलावा वह कांग्रेस के संगठन में राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय प्रतिनिधि के तौर पर अहम भूमिका निभाते हैं। पेशे से वकील रणदीप सिंह सुरजेवाला हरियाणा में रहते हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने हरियाणा में किया था चमत्कार

आपको बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने 2014 में हरियाणा की कमान संभाली थी। जब उन्हें तत्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की टीम में शामिल किया गया था। वह हरियाणा राज्य विधानसभा के लिए भाजपा के 2014 चुनाव अभियान के प्रभारी थे।

गौरतलब है कि इस समय हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी। इसके बाद हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। पार्टी ने हरियाणा राज्य में अपनी पहली चुनावी जीत दर्ज की, जिससे भाजपा की सीटों की संख्या 4 से बढ़कर 47 हो गई। अब हरियाणा से रणदीप सुरजेवाला अब कैलाश विजयवर्गीय के राज्य यानी मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी हरियाणा के रणदीप सुरजेवाला को मिली है और यहां भाजपा की सरकार है। अब देखते हैं कि रणदीप सुरजेवाला मध्यप्रदेश में कमाल कर पाते हैं कि नहीं… 

ये भी पढ़े : MP Election: मध्यप्रदेश में कांग्रेस स्क्रीनिंग समिति की नियुक्ति, जानें कौन बना अध्यक्ष

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox