होम / Mahadev Book: ऑनलाइन सट्टा महादेव एप्प के गुर्गों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपीयों को किया गिरफ्तार

Mahadev Book: ऑनलाइन सट्टा महादेव एप्प के गुर्गों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपीयों को किया गिरफ्तार

• LAST UPDATED : January 7, 2023
इंडिया न्यूज, बालाघाट (Balaghat – Madhya Pradesh)
  • दुर्ग पुलिस ने बालाघाट से 7 गुर्गों को किया है गिरफ्तार
  •  सातों गुर्गों के पास से 11 मोबाइल, 3 लैपटॉप बरामद
  •  कई बैंक एकाउंट ओर एटीएम भी किया जब्त

Mahadev Book: मध्यप्रदेश में पुलिस लगातार महादेव बुक एप्प पर आनलाईन सटटा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रही है। जिसके चलते छग की दुर्ग पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करी है। दुर्ग पुलिस ने बालाघाट में संचालित महादेव बुक ब्रांच का भांडा फोड़ दिया है।

इस दौरान दुर्ग पुलिस ने बालाघाट से 7 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के पास से 3 लेपटॉप, 11 मोबाइल, विभिन्न बैंकों की चेकबुक-पासबुक सहित बहीखाते से सम्बंधित रजिस्टर भी बरामद किए है। इन खातों में करोड़ो के लेनदेन का ब्यौरा है।

यह भी पढ़े: MP: मनी कमेटी के चेयरमैन ने महिला शिक्षिका के सामने उतारी पैंट, शराब के लिए पैसे ना देने पर करी अश्लील हरकतें, वीडियो वायरल

जानकारी मिली है, कि बालाघाट के बूढी में आरोपीयों ने किराये का कमरा लिया हुआ था। जहां वह महादेव बुक एप्प पर आनलाईन सटटा खिला रहे थे। साथ ही बता दें, कि गिरफ्तार आरोपियों में बालाघाट जिले के 6 और 1 भिलाई का निवासी शामिल हैं।

इससे पहले 1 जनवरी को भी दुर्ग पुलिस ने बालाघाट के वारासिवनी से 6 आरोपीयों को गिरफ्तार किया था महादेव बुक के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने सबसे ज्यादा कार्रवाई करी है। जिसके चलते दुर्ग पुलिस सट्टेबाजों का कई बार संपर्क धव्सत करने में भी कामयाब रही है। जानकारी मिली है, कि बालाघाट में आकर दुर्ग के आरोपी  महादेव बुक एप्प पर आनलाईन सटटा का खेल खिला रहे थे। जिसकी जानकारी बालाघाट की पुलिस को नहीं थी।

यह भी पढ़े: MP: लंबे समय से मिल रही शिकायत,एसडीएम ने किया कॉलेज का औचक निरीक्षण, दरवाजों पर लगे मिले ताले

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox