होम / Panchmarhi Hill Station: बेहद ‘खूबसूरत’ है मध्यप्रदेश का यह सबसे ऊंचा हिल स्टेशन, देखे तस्वीरें

Panchmarhi Hill Station: बेहद ‘खूबसूरत’ है मध्यप्रदेश का यह सबसे ऊंचा हिल स्टेशन, देखे तस्वीरें

• LAST UPDATED : May 15, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Panchmarhi Hill Station, भोपाल: पंचमढ़ी मध्यप्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। जिसे पंचमढ़ी कैंट और सतपुड़ा की रानी के उपनाम से भी जाना जाता है। यह होशंगाबादजिले में स्थित पंचमढ़ी 1100 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। बता दें कि यह सिंध व सतपुड़ा की सुंदर पहाड़ियों से घिरा है। यह पर्यटन स्थल मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा पर्यटन स्थल है। यहां की सुंदरता भारी संख्या में पर्यटकों को लुभाती है। गर्मियों के दौरान यहां सैलानियों का तांता लगा रहता है।

पचमढ़ी भारत के मध्य प्रदेश राज्य के नर्मदापुरम जिले में स्थित एक पर्वतीय पर्यटक स्थल (हिल स्टेशन) है। यह ब्रिटिश राज के जमाने से एक छावनी रही है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण 1067 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह पचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्व में आता है और मध्य प्रदेश का उच्चतम बिंदु, 1352 मीटर ऊँचा धूपगढ़, यहीं स्थित है।

बेहद आकर्षक है पंचमढ़ी हिलस्टेशन

यह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 190 किलोमीटर दूर स्थित है। पचमढ़ी की खोज का श्रेय डी एच गार्डन नामक विद्वान को जाता है। समुद्र तल से 1069 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ घने जंगल, कलकल करते जलप्रपात और तालाब हैं। सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान का भाग होने के कारण यहाँ आसपास बहुत घने जंगल हैं। यहाँ के जंगलों में शेर, तेंदुआ, सांभर, चीतल, गौर, चिंकारा, भालू, भैंस तथा कई अन्य जंगली जानवर मिलते हैं। यहाँ की गुफाएँ पुरातात्विक महत्व रखती हैं, क्योंकि यहाँ गुफाओं में आकर्षित शैलचित्र भी मिले हैं।

कैसे पहुंचे पचमढ़ी हिलस्टेशन?

पचमढ़ी पिपरिया तहसील में पिपरिया-पचमढ़ी मार्ग पर तहसील मुख्यालय से 54 किमी की दूरी पर स्थित है। भोपाल से पचमढ़ी की दूरी लगभग 204 किमी है। जहां से नियमित बसें चलती हैं। मध्य रेलवे की इटारसी-जबलपुर शाखा पर स्थित पिपरिया रेलवे स्टेशन । पचमढ़ी सड़क मार्ग पर यह लगभग 52 किमी दूर है।

यह लोकप्रिय पर्यटक स्थल होने के कारण यह सड़क, रेल और वायुमार्ग से अच्छे से जुड़ा हुआ है। किसी भी माध्यम से यहाँ सरलता से पहुँचा जा सकता है। इसके अतिरिक्त यहाँ ठहरने के लिए भी कई विकल्प उपलब्ध हैं। बता दें कि

  • रेल: मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग पर इटारसी व जबलपुर के बीच पिपरिया स्टेशन सबसे पास है।
  • सड़क: पचमढ़ी भोपाल, इंदौर, नागपुर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा तथा पिपरिया से सीधा जुड़ा है। पिपरिया से टैक्सी भी उपलब्ध रहती हैं।
  • हवाई मार्ग:भोपाल हवाई अड्डे के द्वारा दिल्ली, ग्वालियर, इंदौर, मुंबई, रायपुर और जबलपुर से जुड़ा है।

पचमढ़ी की क्या विशेषता है?

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित पंचमढ़ी मध्य भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में एक है। सतपुड़ा की पहाड़ियों के बीच समुद्र तल से 3550 फीट की ऊंचाई पर बसा पंचमढ़ी मध्य प्रदेश का यह एकमात्र हिल स्टेशन है। हरे-भरे और शांत पंचमढ़ी में बहुत-सी नदियों और झरनों के गीत सैलानियों में मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

क्यों प्रसिद्ध है पंचमढ़ी?

पंचमढ़ी हिलस्टेशन इसलिए प्रसिध्द है क्योंकि यह मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा हिल स्टेशन हैं। पंचमढ़ी होशंगाबादजिले में स्थित पंचमढ़ी 1100 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। सिंध व सतपुड़ा की सुंदर पहाड़ियों से घिरा यह पर्यटन स्थल मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा पर्यटन स्थल है।

ये भी पढ़ें: Jio Cinema Premium Plan: अब नहीं कर पाएंगे मुफ्त में स्ट्रीमिंग, जियो सिनेमा ने लॉन्च किया सब्सक्रिप्शन प्लान, देने होंगे इतने रुपए

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Report By : pooja Singh Chaudhary

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox