होम / इंदौर: न्यूड फोटोशूट को लेकर रणवीर सिंह के खिलाफ इंदौर के लोगों ने किया विरोध, एक्टर को किए कपड़े दान

इंदौर: न्यूड फोटोशूट को लेकर रणवीर सिंह के खिलाफ इंदौर के लोगों ने किया विरोध, एक्टर को किए कपड़े दान

• LAST UPDATED : July 27, 2022

इंडिया न्यूज़, Indore News : इंदौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि पिछले सप्ताह प्रकाशित एक मैगजीन के लिए रणवीर सिंह के नग्न फोटोशूट करवाया था। वे लोग उन्हें कपड़े भेजेंगे। उनके खिलाफ मंगलवार को एक FIR भी दर्ज की गई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि अभिनेता ने महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है। इंदौर में लोगों ने रणवीर को कपड़े भेजने के लिए ‘नेकी की दीवार’ से कपड़े भेजे, जो सामान दान करने की एक पहल थी।

People of Indore Protest Against Ranveer Singh Over Nude Photoshoot

उनके फोटोशूट को “भारतीय संस्कृति के खिलाफ कार्य” करार दिया। जानकारी अनुसार उन्होंने कहा की, “रणवीर की ये हरकत देश को शर्मसार करने वाली है। भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। करोड़ों का बंगला खरीदा है। इसलिए उसके पास पैसे नहीं हैं। तो हम उसे मुंबई में कूरियर से कपड़े भेज रहे हैं। यह भी कहा, “…अगर आप भारत में रहना चाहते हैं। तो आपको इसकी संस्कृति और अनुशासन के अनुसार रहना होगा…”।

सिंह के खिलाफ पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत पर FIR दर्ज की गई थी। एनजीओ के एक पदाधिकारी द्वारा शिकायत प्राप्त करने के बाद मामला दर्ज किया गया है। जिन्होंने आरोप लगाया था कि अभिनेता ने अपनी नग्न तस्वीरों से महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है। मुंबई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं जैसे 292, 293 , 509 के तहत FIR दर्ज की। पेपर मैगजीन के लिए रणवीर के फोटोशूट की तस्वीरें 21 जुलाई को ऑनलाइन पोस्ट की गईं। तस्वीरों में रणवीर बिना कपड़े पहने नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े: मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox