शहडोल में पेट्रोल कम डाला तो मशीन पर फेंक दिया पेट्रोल बम, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)के शहडोल (Shahdol)में एक व्यक्ति ने पेट्रोल कम डालने का आरोप लगाया, इसकी वजह से पेट्रोल पंप कर्मियों और उक्त आदमी के बीच विवाद हो गया। उसके बाद वही शख्स किसी अन्य दोस्त के साथ बाइक पर आया और पेट्रोल पंप की मशीन पर पेट्रोल बम(petrol bomb) से हमला कर फरार हो गया। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इंडिया न्यूज़, शहडोल :

शहडोल में एक व्यक्ति ने शहडोल स्थित नथमल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया। इसके चलते मशीन पाइप में आग लग गई। किसी राहगीर ने जब घटना की जानकारी पेट्रोल पंप कर्मियों को दी तो उन्होंने समय रहते आग पर काबू पा लिया। नहीं तो बढ़ा हादसा घटित हो सकता था। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

वारदात सीसीटीवी में कैद

यह पूरी घटना सीसीटीवी (cctv)कैमरे में कैद हो गई थी। घटना की जानकारी देते हुए पंप कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की पहचान की गई। शहडोल पुलिस ने पुरानी बस्ती निवासी रवि सोनी सहित तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिनमें से दो आरोपी पकड़े गए हैं।

वारदात सीसीटीवी में कैद

Read More: मध्य प्रदेश में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से सहमा उज्जैन

आरोपियों का निकाला जुलूस

मध्य प्रदेश पुलिस ने दोनों आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला, इस दौरान वह अपने किए की माफी मांगते भी नजर आए। लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी और पूरे शहर में चक्कर कटवाया। पुलिस का कहना है कि लोगों के दिल से इनका खौफ तभी निकलेगा जब ऐसे लोगों का जुलूस सरे बाजार निकाला जाएगा। वहीं शहडोल पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी(Superintendent of Police Awadhesh Kumar Goswami) ने बताया कि अभी इनका तीसरा साथी फरार है लेकिन उसे भी हम जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।

Read More: एमपी के खरगोन में तनाव- कर्फ्यू के बाद भी नहीं थमा बवाल, उपद्रवियों ने की आगजनी

Connect With Us : Twitter Facebook

Rakesh Banwal

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago