होम / Pm in mp: मुख्यमंत्री ने दी प्रधानमंत्री के आगमन की जानकारी

Pm in mp: मुख्यमंत्री ने दी प्रधानमंत्री के आगमन की जानकारी

• LAST UPDATED : June 19, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Pm in mp: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्यप्रदेश आने वाले हैं। इस दौरान नरेंद्र मोदी शहडोल और भोपाल जाएंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रदेश में तैयारियां शुरू हो गई हैं। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात की जानकारी दी है। शिवराज सिंह ने ट्वीट के माध्यम से बताया है कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश में पधार रहे हैं। भोपाल में वे 2 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और पार्टी के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। उसी दिन शहडोल में वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस का आयोजन भी किया गया है’। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारीयां जोर-शोर से की जा रही है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox