होम / PM Modi Rally in MP: पीएम मोदी की रैली, एमपी में भाजपा की रणनीति, चुनावी मैदान में सामने आएं ये महारथी

PM Modi Rally in MP: पीएम मोदी की रैली, एमपी में भाजपा की रणनीति, चुनावी मैदान में सामने आएं ये महारथी

• LAST UPDATED : September 22, 2023

India News (इंडिया न्यूज), PM Modi Rally in MP: मध्यप्रदेश में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने है जिसको लेकर देश की सियासत में गर्माहट बेजोर देखने को मिल रही है। वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 के लिए भाजपा की दूसरी सूची अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 सितंबर के भोपाल दौरे के बाद आने की संभावना है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 सितंबर को भोपाल दौरा
  • 2018 की गलतियां ना दोहराने के लिए तैयारी

नई-नई रणनीतियों पर काम

जिसके बाद इस चुनाव में भाजपा की रणनीति की बात करें तो भाजपा ने विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही विपक्षी पार्टी पर मानसिक रुप से दबाव बनाने के लिए नई-नई रणनीतियों पर काम करना प्ररांभ कर दिया है। वहीं भाजपा ने इस विधानसभा चुनाव के लिए जन आशीर्वाद यात्रा में एक दर्जन से ज्यादा केंद्रीय नेताओं के साथ तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को मैदान में उतार दिया। जिसके लिए मध्यप्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बैठक लगातार विपक्ष के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

कमजोर करी पर खासा ध्यान

इसके साथ ही भाजपा ने इस बार 2018 की गलतियां ना दोहराने के लिए तैयारी की है। अपने कमजोर पक्ष को मजबूत करने पर भी पूरा फोकस लगाया। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, इस चुनाव में भाजपा आदिवासी वर्ग को साधने के लिए कार्यक्रम किए। प्रदेश में पिछले एक-डेढ़ साल से केंद्रीय नेता से लेकर संगठन के पदाधिकारी सक्रिय हो गए। बता दें, पिछले चुनाव में आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित 47 में से सिर्फ 16 सीटें भाजपा को मिली थी। यहीं, वजह है कि भाजपा के हाथ से सत्ता चली गई थी। भाजपा ने कमजोर पक्ष को मजबूत करने पर फोकस किया।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox