प्रदेश की बड़ी खबरें

भाजपा की जन आर्शीवाद यात्रा पर पथराव मामले में पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया!

India News (इंडिया न्यूज़), Stone pelting on Jan Ashirwad Yatra, भोपाल: कल देर रात भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा पर पथराव के आरोप में पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है। जिसके चलते 19 के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। जानकारी मिल रही है की इस घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। एसपी नीमच अमित कुमार तोलानी सहित आला अधिकारी घटना की जांच में जुटे हुए है।

गौरतलब है की एमपी के निमच जिले में कल मंगलवार को जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव का मामला सामने आया है। जो रामपुरा क्षेत्र के चैनपुरा ब्लॉक से होती हुई गांधी सागर की ओर गुजर रही थी। तभी यात्रा को कुछ ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। जिसके बाद इस यात्रा पर पथराव भी किया गया। यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा और मानस विधायक माधव मारू मौजूद थे।

भाजापा के रथ पर पथराव

कल यात्रा के दौरान भाजपा के रथ पर पथराव हुआ था। जिसके चलते भाजपा के रथ का शिशा टूट गया। जानकारी  मिली है की मानसा विधायक माधव मारू की गाड़ी पर भी पथराव किया गया है। गौरतलब है कि मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य क्षेत्र में कूनो की तर्ज पर चीता प्रोजेक्ट लाया जा रहा है।  इसकी वजह से रामपुर क्षेत्र के कुछ गोचर जमीन चीता प्रोजेक्ट में जा रही है। इसको लेकर लंबे समय से गोपालक ज्ञापन देकर हजारों गायों का पालन करने के लिए बात कह रहे हैं।

कांग्रेस कर रही गुंडागर्दी: वीडी शर्मा

भाजपा की इस यात्रा के बाद अब प्रदेश में सियासत गर्मा गयी है। जिसके बाद प्रदेश में बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। मामले को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यात्रा की सफलता से डरी हुई कांग्रेस गुंडागर्दी कर रही है। ऐसे गुंडों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यात्रा और सफलता के साथ आगे बढ़ेगी।

कांग्रेस ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता और पूर्वा केंद्रीय मंत्री अरूण यादव का कहना है की बीजेपी ने जैसा किया वैसा भर रही है। 18 वर्षों में जो कर्म किये हैं उनके परिणाम सामने आने लगे हैं। गांधी सागर वन अभयारण्य में चीता प्रोजेक्ट से नाराज़ किसानों ने जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मनासा विधानसभा जिला नीमच के ग्राम रावलीकुड़ी में गांधी सागर वन्य अभयारण्य में चीता प्रोजेक्ट से नाराज़ किसानों ने जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध किया और “कार्यानुसार आशीर्वाद” दिया है।

Also Read: 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago