होम / MP: दिल दहला देने वाली वारदात, पुलिसकर्मी की पत्थर मार-मार की हत्या

MP: दिल दहला देने वाली वारदात, पुलिसकर्मी की पत्थर मार-मार की हत्या

• LAST UPDATED : December 24, 2022

इंडिया न्यूज, दमोह ( Damoh -Madhya Pradesh)

MP: दमोह से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पुलिसकर्मी की पत्थर मारकर सरेआम हत्या कर दी गई। जिसके चलते इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैली गई है। मामला दमोह शहर के कसाई मंडी इलाके का है।

जानकारी मिली है, कि यहाँ बनी पुलिस चौकी में एस ए एफ के जवान तैनात थे, और शुक्रवार की देर रात ये जवान खाना खा रहे थे। तभी चौकी की बाहर से कुछ लोगों की शोर मचा ने की आवाजे आई। जिसे लेकर यहाँ ड्यूटी पर तैनात जवान सुरेंद्र सिंह बाहर आये और शोर मचा रहे लड़कों को शोर करने से मना किया। लेकिन शायद पुलिस वाले का उन्हें शोर करने से मना करना, उन लड़को को पसंद नहीं आया। जिसके बाद उन लड़को ने वो किया। जो एक आम आदमी करने की सोच भी नहीं सकता।

कहा सुनी के बाद उन अज्ञात लड़कों ने पुलिस वाले पर पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। इस पत्थर बाजी और हल्ले के बाद चौकी में तैनात दूसरे जवान बाहर निकले। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, क्योंकि सुरेंद्र के सर में गंभीर चोट आ गई थी, और उनके सर से खून बह रहा था।

इसी दौरान हल्ले गुल्ले कि आवाज सुनकार चौकी के पास रहने वाले लोगों के साथ बाजू से रहने वाली इस वार्ड की भाजपा पार्षद भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद डायल हंड्रेड की मदद से घायल पुलिसकर्मी सुरेंद्र को जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है।

जानकारी मिली है कि देर रात जिले के एसपी डी आर तेनीवार ने मोर्चा संभाला और हालातों को काबू में किया। मृतक पुलिस कर्मी के सहयोगी जवान का कहना है, कि सुरेंद्र लड़कों को शोर मचा ने से मना करने गया था। लेकिनउन लड़को ने उन पर हमला बोल दिया।

वहीँ भाजपा पार्षद कविता राय के मुताबिक़ जवान पर पत्थरों से हमला किया गया और उसका काफी खून बह गया था। उन्होंने इलाके के हो रही वारदातों को लेकर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है, की अब लोगों में कानून का डर नहीं बचा है। जब पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं है। तो आम जनता का क्या होगा?

जिसके चलते इस पूरे मामले में एसपी डीआर तेनीवार का कहना है, की घटना  गंभीर है, और फिलहाल पुलिस जाँच कर रही है, और जल्दी ही आरोपियों तक पहुँचा जाएगा।

गौरतलब है कि पुलिस चौकी के बाहर एक पुलिस वाले की हत्या कर देना, रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला है। मध्यप्रदेेेेश में  पुलिस का खौफ ख्तम हो चुका है। बदमाश खुलेआम इस तरह की हिंसक और निंदनीय घटनाओं को अंजाम दे रहें है। ऐसे में अब जरुरत है, कि मध्यप्रदेश सरकार इस मुद्दे पर कड़ा रूख अपनाए। सख्त कदम उठांए। इन अपराधियों को पकड़कर ऐसी सजा दे, जिस्से प्रदेश में सक्रिय बदमाश एसी किसी घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सौच ले। जरुरत है कि इन बदमाशों कि आंखो में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ डर हो, और इसके लिए प्रदेश सरकार को कड़े कानून बनाने होंगे।

यह भी पढ़े: MP: पुलिस को देख पेड़ पर चढ़ा फरार वारंटी, 5 साल पुराने मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox