होम / महाकाल के दर पर मध्यप्रदेश की सियासत! दिग्गी के बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का पलटवार, लक्ष्मण सिंह ने ‘महाकाल’ से लगाई फरियाद

महाकाल के दर पर मध्यप्रदेश की सियासत! दिग्गी के बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का पलटवार, लक्ष्मण सिंह ने ‘महाकाल’ से लगाई फरियाद

• LAST UPDATED : April 22, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Politics, भोपाल: कल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराने के लिए राजा महाराजाओं को खरीद लिया जबकि अनुसूचित जाति जनजाति के गरीब विधायक को खरीद नहीं पाए। सीधा-सीधा इशारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर था। जिसके चलते महाकाल के दर पर अब सियासत गरमा गई है क्योंकि सिंधिया ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए हमला बोला है केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और प्रभु महाकाल देश विरोधी भारत में पैदा ना हो।

  • महाकाल के दर पर मध्यप्रदेश की सियासत
  • दिग्विजय, सिंधिया के बाद लक्ष्मण सिंह ने महाकाल को किया याद
  • कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने महाकाल से लगाई फरियाद
  • केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिग्विजय सिंह पर कसा तंज
  • कल दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर बोला था हमला
  • दिग्विजय और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच चल रही है ‘जुबानी जंग’

दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है जिसके चलते कल दिग्विजय सिंह ने संध्या पर हमला बोला था और अब संध्या ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है।

दिग्गी, सिंधिया के बाद लक्ष्मण सिंह ने महाकाल को किया याद

दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य नेताओं के बाद अब कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने भी की भगवान महाकाल से फरियाद लगाई। भाई दिग्विजय सिंह के उलट लक्ष्मण सिंह ने महाकाल से प्रदेशवासियों को गर्मी, जल संकट और बीमारियों से बचाने की विनती की। उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी को भी अपने ट्वीट में टैग कर महाकाल से एक दूसरे को उठाने के दिग्विजय और सिंधिया के ट्वीट पर बिना उनका नाम लिए तंज कसा। लक्ष्मण सिंह ने ने ट्वीट किया- प्रदेश में गर्मी और बीमारियों का प्रकोप बड़ रहा है। प्रभु “महाकाल”सबकी रक्षा करना। पेय जल की समस्या का समाधान करना।

ये भी पढ़ेंं: ग्राउंड जीरो से फीडबैक लेगी कांग्रेस, जानें किस नेता को मिला कहां का जिम्मा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox