होम / प्रज्ञा ठाकुर ने बच्चे गोद लेने पर जताई आपत्ति, कहा- रोहिंग्या नहीं हो सकते देशभक्त

प्रज्ञा ठाकुर ने बच्चे गोद लेने पर जताई आपत्ति, कहा- रोहिंग्या नहीं हो सकते देशभक्त

• LAST UPDATED : May 26, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Bhopal News, भोपाल: बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर प्रदेश में हमेशा अपने बयानों के लेकर चर्चा में बनी रहती है। जिसके चलते उन्होंने इस बार भी कुछ बड़ी बातें कही है। बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि हिंदुओं से ज्यादा बच्चे पैदा करना चाहिए। साथ ही उन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर बड़ा दावा किया है। इसके अलावा उन्होंने अनाथाश्रमों से बच्चे गोद लेने पर भी आपत्ति जताई।

रोहिंग्या की संतानें कभी देशभक्त नहीं हो सकती

प्रजा ठाकुर ने कहा कि सनातनी, हिंदुओं के बच्चों को मुस्लिम मुस्लिम बहला फुसलाकर मतांतरण करा रहे हैं। बांग्लादेशियों की संतानें कभी देशभक्त नहीं हो सकती। यह गारंटी है। उन्होंने मदरसों को लेकर कहा कि अवैध मदरसों को जल्द से जल्द से बंद करना चाहिए। उस स्थान को खाली करवाकर लोगों के विकास में लगाना चाहिए।

बच्चे गोद लेने का किया विरोध

बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर ने अनाथाश्रमों से बच्चे गोद लेने पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि हिंदू कम संतान पैदा कर रहा है। कई तो कर ही नहीं रहे। हिंदू अनाथाश्रमों से माता-पिता के बनने का सौभाग्य प्राप्त कर रहा है। मैं इसका विरोध कर करती हूं। खुद की संतानें अगर दो होती हैं, तो अच्छी हैं। मैं कहती हूं कि अगर देशभक्त लोग हैं।

इंदौर के पर्चों को लेकर दिखाई सख्ती

केरला स्टोरी के बाद इंदौर में बांटे गए पर्चों को लेकर उन्होंने विरोध जताया। उन्होने कहा कि पर्चे बांटने की घटना देश के खिलाफ है। इसके चलते देश में मतांतरण, लव जिहाद के लिए गतिविधियां अपनाई जा रही हैं। इसके अलावा देश में HUT, PFI सक्रिय है।

Also Read: मध्य प्रदेश में मौसम का ‘ट्रिपल’ कहर जारी! एक साथ बारिश, गर्मी और ओलावृष्टि का अलर्ट

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox