होम / Prahlad Patel: देश में बढ़ रहा साइबर क्राइम का मामला, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को आया सेक्सटॉर्शन कॉल

Prahlad Patel: देश में बढ़ रहा साइबर क्राइम का मामला, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को आया सेक्सटॉर्शन कॉल

• LAST UPDATED : July 26, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Prahlad Patel: प्रदेश में साइबर क्राइम का मामला बढ़ता जा रहा है। बढ़ते मामलों के साथ अपराधियों के हौंसले भी बुलंद होते जा रहे हैं। उनके बढ़ते हौसलों का अंदाजा हम केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को आए सेक्सटॉर्शन कॉल से लगा सकते हैं। बता दें आरोपियों ने ब्लैकमेल करने के लिए ऑर्गनाइज सेक्सटॉर्शन वीडियो कॉल किया था। उन्होने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • प्रहलाद पटेल ने पुलिस में की शिकायत
  • ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे थे आरोपी

दो आरोपी गिरफ्तार

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर एक वीडियो कॉल आया था। जैसे ही उन्होने वीडियो कॉल उठाया, स्क्रीन पर पोर्न वीडियो चलने लगा। जिसके बाद उन्होने तुरंत कॉल डिसकनेक्ट कर दिया। मामले की शिकायत पटेल के पर्सनल सेक्रेटरी आलोक मोहन की ओर से की गई है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामला क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया और क्राइम ब्रांच ने तहकीकात करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

राजस्थान से गिरफ्तार

दोनों आरोपियों मोहम्मद वकील और मोहम्मद साहिब को राजस्थान के भरतपुर से पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि इसका मास्टरमाइंड साबिर नाम का शख्स है जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सेक्सटॉर्शन शब्द “सेक्स” और “एक्सटॉर्शन” से बना है। सेक्सटॉर्शन साइबर अपराध का एक रूप है जहां व्यक्तियों को इस तरह के अश्लील वीडियो कॉल किए जाते हैं और फिर उनकी वीडियो रिकॉर्डिंक कर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है।

Also Read: ज्योतिरादित्य सिंधिया का विपक्ष पर हमला कहा- सत्ता की कुर्सी पर बैठने के लिए घोषणाएं करने में नंबर 1 कांग्रेस

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox