Preparations for Assembly Elections 2023 in MP कांग्रेस की आज भोपाल में ‘चिंतन’ बैठक

Preparations for Assembly Elections 2023 in MP

इंडिया न्यूज़, भोपाल :

Preparations for Assembly Elections 2023 in MP मध्य प्रदेश में अगले साल 2023(2023 assembly elections in Madhya Pradesh) में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में राज्य में सत्ताधारी पार्टी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं आज दोपहर को प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने अपनी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्रियों के साथ आज चिंतन बैठक (Congress’s contemplation meeting in Bhopal today,)करने जा रहे हैं।

जिसमें आगामी चुनावों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। खबर यह भी है कि हो सकता है कि कमलनाथ नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ दें। लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि वह ऐसा करेंगे या फिर यह सिर्फ अटकलें साबित होंगी। लेकिन एक बात तय है कि मध्य प्रदेश में इस बार भाजपा को टक्कर केवल कांग्रेस से ही नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी से भी हो सकती है।

Preparations for Assembly Elections 2023 in MP

शिवराज ने किया चुनाव के लिए रोडमैप तैयार

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए शिवराज सिंह चौहान भी पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। बता दें कि सीएम शिवराज सिंह ने पंचमढ़ी में अपने मंत्रियों के साथ एक विशेष बैठक की थी जिसमें एजेंडा यही था कि कैसे 2023 के विधानसभा चुनाव जीते जाएं और कांग्रेस को कैसे हराया जाए। सूत्रों के हवाले से खबर है कि शिवराज सिंह चौहान ने पचमढ़ी में आयोजित इस बैठक में चुनावों को लेकर रोडमैप भी तैयार कर लिया है।

अब देखना यह होगा कि जनता किसे स्वीकारती है और किसे नकारती है। वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने के लिए इस बाद कांग्रेस के पास एक दो नहीं बल्कि कई ऐसे तीर हैं, जिनका इस्तेमाल करते हुए कमलनाथ आगामी विधानसभा चुनावों में शिवराज सरकार को घेर सकते हैं। कमलनाथ के अनुसार राज्य में महंगाई चरम पर है। शिवराज सिंह के राज में घोटालों पर लगाम नहीं लग रही है। वहीं भ्रष्टाचार प्रदेश में चरम पर है।

शिवराज ने किया चुनाव के लिए रोडमैप तैयार

क्या कांग्रेस आलाकमान बदलगी एमपी में नेता प्रतिपक्ष

बताते चलें कि बैठक शुरू होने से पहले ही मध्य प्रदेश की राजनीति में कमलनाथ के नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ने की अटकलें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। क्योंकि राजय में कांग्रेस के कई कद्दावर नेता सक्रिय होते नजर आ रहे हैं। इनमें सबसे आगे नाम पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव अजय सिंह, बाला बच्चन, विजयलक्ष्मी साधौ और डॉ. गोविंद सिंह का नाम भी चर्चा में है। अब फैसला हाईकमान की ओर से आना है कि क्या कमलनाथ की जगह दूसरा कोई नेता लेगा या फिर 2023 के विधानसभा चुनाव कमलनाथ की अगुवाई में ही लड़े जाएंगे।

क्या कांग्रेस आलाकमान बदलगी एमपी में नेता प्रतिपक्ष

Read More:Emphasis on Population Control in Madhya Pradesh शिक्षा विभाग ने थमाए 979 कर्मचारियों को नोटिस दो से अधिक बच्चे तो सेवाएं समाप्त

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

Rakesh Banwal

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago