राष्ट्रपति कुशाभाऊ भवन में वन नेशन वन हेल्थ प्रोग्राम की शुरुआत करेंगे

इंडिया न्यूज़, Bhopal News: भोपाल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भोपाल के दौरे पर है। आज शनिवार को सुबह राष्ट्रपति कुशाभाऊ भवन में वन नेशन वन हेल्थ प्रोग्राम की शुरुआत करेंगे। रविवार सुबह राष्ट्रपति राजधानी भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे।

रविवार सुबह राष्ट्रपति उज्जैन के लिए रवाना होंगे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कुशाभाऊ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में शनिवार सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आरोग्य भारती के वन नेशन, वन हेल्थ सिस्टम इज नीड ऑफ ऑवर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे राष्ट्रपति नेहरू स्टेडियम में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग के नवीन स्वास्थ्य संस्था भवनों का भूमिपूजन करेंगे। रविवार सुबह राष्ट्रपति उज्जैन के लिए रवाना होंगे। वहां बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और आयुर्वेद सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद इंदौर जाकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 2 हजार सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए

राष्ट्रपति के दौरे के चलते भोपाल में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शनिवार सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक रोशनपुरा चौराहा से गांधी पार्क तिराहा-पुराना कंट्रोल रूम तिराहा, पीएचक्यू तिराहा की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, डीबी मॉल तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी होकर कंट्रोल रूम तिराहे की ओर जाने वाला सामान्य यातायात दोपहर 3.30 बजे से पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सामान्य जीप/ कार डीबी मॉल तिराहे से मैदा मिल, जिंसी धर्मकांटा होकर पुराने भोपाल की ओर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे। इसी तरह से पुलिस मुख्यालय तिराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूप होकर गांधी पार्क तिराहा, रोशनपुरा की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

पुराना मछलीघर तिराहे से गांधी पार्क तिराहे की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। राष्ट्रपति राजभवन रात्रि विश्राम करेंगे। इसको लेकर राजभवन के आसपास के तीन किमी के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 2 हजार सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए है।

ये भी पढ़े: मध्य प्रदेश में आचार संहिता लागू

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Mamta Rani

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago