MP CONGRESS
India News (इंडिया न्यूज़), MP Election 2023, भोपाल: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जिसके चलते विपक्षी पार्टी कांग्रेस सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को हर तरह से टक्कर देने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस प्रदेश की आधी आबादी यानी महिलाओं के हित में वचन पत्र ला रही है। जानकारी मिली है कि इस वचन पत्र का नाम प्रियदर्शिनी रखा गया है। जिसका ऐलान प्रियंका गांधी करेंगी।
गौरतलब है कि इस वक्त बीजेपी का पूरा फोकस महिलाओं की पर है। इस वजह से बीजेपी ने महिलाओं के लिए लाड़ली बहन योजना शुरू की है। जिसकी पहली राशि 10 जून को महिलाओं के खाते में डाली जाएगी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी इसके जवाब में नारी सम्मान योजना शुरू की है। लेकिन कांग्रेस की इस योजना का प्रचार उस स्तर पर नहीं हो रहा है। जिस स्तर पर लाड़ली बहन योजना की लोकप्रियता है। इसलिए कांग्रेस महिलाओं के लिए प्रियदर्शिनी वचन पत्र ला रही है।
जानकारी मिली है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रियदर्शनी वचन पत्र तैयार कर लिया है। इस वचन पत्र की घोषणा प्रियंका गांधी वाड्रा करेगी। 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस पार्टी के विजय अभियान का आगाज करने के लिए जबलपुर आ रही हैं। इसी दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा प्रियदर्शिनी वचन पत्र को लांच करेगी।
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…