होम / Bharat Jodo Yatra: पहली बार प्रियंका गांधी बनेंगी भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा, 4 दिनों के लिए होंगी शामिल

Bharat Jodo Yatra: पहली बार प्रियंका गांधी बनेंगी भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा, 4 दिनों के लिए होंगी शामिल

• LAST UPDATED : November 22, 2022

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा बुधवार से मध्य प्रदेश में प्रवेश करते ही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी। जिसकी जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दि है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने पर 4 दिनों के लिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। उन्होंने यह जानकारी मंगलवार सुबह ट्वीट कर दी है। आगे उन्होंने कहा कि मंगलवार को यात्रा के लिए विश्राम का दिन है। जो बुधवार को फिर से शुरू होगी और मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के पास प्रवेश करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा में अब तक प्रियंका गांधी शामिल नहीं हुई थीं। वह पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनावों में पार्टी के प्रचार में व्यस्त थीं। जिसके चलते अब यह पहली बार है। जब उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी यात्रा में शामिल होंगी। पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से क्रॉस-कंट्री भारत जोड़ो यात्रा शुरू करी। जिसके चलते यह अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र राज्यों से होकर गुजर चुकी है।

23 नवंबर को एमपी पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा

23 नवंबर को राहुल गांधी की यात्रा मध्य प्रदेश पहुंचने वाली है। जानकारी मिली है कि राहुल गांधी की यात्रा में एक दिन और कम हो गया है। अब राहुल गांधी मध्य प्रदेश में 13 दिन की जगह 12 दिनों तक यात्रा करेंगे। पहले शेड्यूल के अनुसार 23 नवंबर से 5 दिसंबर तक मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा रहनी थी। लेकिन अब यात्रा पांच की जगह चार दिसंबर को ही मध्य प्रदेश से राजस्थान में एंट्री करेगी। बताया जा रहा है कि राहुल मध्य प्रदेश में कुल 386 किलोमीटर पैदल चलेंगे। 23 नवंबर को राहुल गांधी सबसे पहले मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से यात्रा की शुरुआत करेंगे।

यह भी पढ़ें: MP Urea Shortage: मध्यप्रदेश में खाद का संकट बरकरार, प्रशासन की खुलती पोल!

Report by – viney chouhan

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox