Project Cheetah: कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से जल्द आएंगे 12 चीते, एमओयू को मिली मंजूरी,आने वाले चीतों के लिए बनाए गए है आठ नए बाड़े

MP NEWS:श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही दक्षिण अफ्रीका से भी 12 चीते आने वाले हैं, इसकी तैयारी शुरू हो गई है। भारत आने के लिए दक्षिण अफ्रीका में बीते साढ़े तीन माह से 12 चीतों को क्वारंटाइन रखा गया है। इन चीतों को आगामी 15 दिसंबर तक भारत के श्योपुर कूनो में लाया जा सकता है। पार्क में नए आने वाले चीतों के लिए आठ नए बाड़े भी बनाकर तैयार कर लिए गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के वन और पर्यावरण मंत्री बारबरा क्रीसी ने प्रोजेक्ट चीता के लिए भारत के साथ एमओयू को मंजूरी दे दी है। दस्तावेज अब राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के पास हैं।

नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से एक साथ लाकर बसाए जाने थे चीते

जुलाई 2022 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका से चीता प्रोजेक्ट के लिए 12 चीतों को दिए जाने का आग्रह किया था। नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से एक साथ चीते लाकर बसाए जाने थे। चीतों के चयन से लेकर इनको क्वारंटीन करने तक की तैयारी नामीबिया के साथ ही दक्षिण अफ्रीका में भी उसी समय पूरी कर ली गई थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका से चीता लाने का एमओयू साइन नहीं हो पाया,जिसकी वजह से नामीबिया से आठ चीते भारत आ गए, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में चिन्हित किए गए 12 चीते क्वारंटीन बाड़ों में ही बंद रह गए थे।

राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद उन्हें लाया जाएगा भारत

कूनो में चीतों के छह बाड़े पहले से मौजूद हैं। यानी कुल 14 बाड़े कूनो में हैं, जिनमें 14 चीतों को रखा जा सकता है। जब भी दक्षिण अफ्रीका से चीतों को लाया जाएगा। कूनो उनके स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। संभावना जताई जा रही है कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति दो से तीन दिन के अंदर इस प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर कर सकते हैं, जिसके बाद 12 चीतों को भारत लाया जाएगा। बताया यह भी जा रहा है कि भारत भेजने के लिए दक्षिण अफ्रीका में क्वारंटाइन किए गए 12 में से दो चीते अनफिट पाए गए थे। इनकी उम्र भी ज्यादा थी और यह ठीक से शिकार करने में सक्षम नहीं थे, इसकी वजह से इन चीतों की जगह दूसरे को क्वारंटाइन में रखा गया था। अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद उन्हें भारत लाया जाएगा।

राष्ट्रीय कूनो अभ्यारण्य के डीएफओ प्रकाश शर्मा का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को लाने की तैयारियां उच्च स्तर पर चल रही हैं। कूनो में आठ नए बाड़े और बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। पहले के छह बाड़े भी कूनो में बने हुए हैं। हम पूरी तरह से तैयार हैं।

Divyanshi Singh

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago