Pushkar Singh Dhami
India News (इंडिया न्यूज़), Pushkar Singh Dhami: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में तेजी आ रही है। इसी क्रम में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सागर जिले के खुरई पहुंचे। जहां उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी गठबंधन पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने इंडिया गठबंधन को ठगबंधन करार दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन राष्ट्रवाद, वंदे मातरम भारत माता से चिढ़ते क्यों है? आगे उन्होंने कहा कि सनातन ना नया है ना पुराना है। बल्कि ये नित्य और नूतन चलने वाला है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी इंडिया गठबंधन से सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि मैं देश के कोने-कोने के सनातनीयों से कहना चाहता हूं कि विपक्षियों के ठगबंधन से सतर्क रहें। आगे उन्होंने कहा कि मुझे देश की देवभूमि से हृदय भूमि तक आने का सौभाग्य मिला।
साथ ही उन्होंने बताया कि सागर और खुरई आना मेरा सौभाग्य है। उन्होंने बताया कि मेरे बचपन के कुछ साल सागर में ही बीते हैं। यहां से मैनें 8वीं 9वीं और 10वीं की पढ़ाई की है। उन्होंने कहा कि जनदर्शन के दौरान खुरई में लाखों लोगों ने प्यार, स्नेह लुटाया है। मेरा संशय खत्म हो गया। खुरई में प्रदेश में सबसे ज्यादा विकास हुआ है। सरकार को पूरा बहुमत मिलेगा और मप्र में भाजपा की सरकार बनेगी।
वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाडली बहना योजना महज योजना नहीं है, यह सामाजिक क्रांति है। मुख्यमंत्री कमलनाथ रोते रहते थें कि पैसा नहीं है, मामा खजाना खाली कर गया, लेकिन मामा के रहते पैसों की कमी नहीं होती। दिग्विजय सिंह वित्त विभाग को धमका रहे हैं कि इन योजनाओं के लिए पैसा कहां से आ रहा है। मैं प्रदेश की 1.32 करोड़ लाडली बहनों को हर महीने पैसे बांट रहा हूं।
अभी 1250 रुपये महीना किया है, बढ़ाते हुए तीन हजार रुपये तक ले जाऊंगा। हर साल 160 हजार करोड़ रुपए खर्च करूंगा अपनी बहनों पर। अभी तो यह संख्या बढ़ेगी, जो छूट गईं हैं। उनको भी शामिल किया जाएगा। सिंह ने कहा कि हमने अपनी बहनों को यह पैसा नहीं दिया है, यह उनका मान सम्मान, हक दिया है। सभा को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया।
Also Read:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…