होम / PWD Engineer Bribe: PWD का इंजीनियर 10 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया

PWD Engineer Bribe: PWD का इंजीनियर 10 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया

• LAST UPDATED : July 29, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), PWD Engineer Bribe: नर्मदापुरम में लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। रविवार शाम को लोकायुक्त की टीम ने अधीक्षण यंत्री आरसी तिरोले को उनके सरकारी आवास पर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

ठेकेदार ने शिकायत दर्ज कराई

मामले की जानकारी देते हुए लोकायुक्त DSP अनिल बाजपेई ने बताया कि बैतूल के एक ठेकेदार ने शिकायत दर्ज कराई थी। ठेकेदार मुलताई और भैंसदेही में 8 सड़कों का निर्माण कार्य कर रहा था। इन परियोजनाओं के लिए समय विस्तार की आवश्यकता थी, जिसके लिए तिरोले ने 20 लाख रुपये की मांग की थी। बातचीत के बाद यह राशि 12 लाख रुपये तय हुई।

10 लाख रुपये लेते हुए पकड़ा

परेशान ठेकेदार ने लोकायुक्त से संपर्क किया। शिकायत के सत्यापन के बाद, लोकायुक्त ने एक जाल बिछाया। रविवार को तिरोले को 10 लाख रुपये लेते हुए पकड़ा गया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान

तिरोले पिछले डेढ़ साल से नर्मदापुरम में तैनात थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद PWD विभाग में हड़कंप मच गया है।
यह घटना भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी ताकि सरकारी विभागों में पारदर्शिता और ईमानदारी सुनिश्चित की जा सके।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox