Rahul Gandhi: मोदी सरनेम पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के बाद कांग्रेस देश भर में केंद्र के खिलाफ विरोध जता रही है। जिसके चलते कांग्रेसियों ने पूरे मध्यप्रदेश में हाई वोलटेज ड्रामा किया है। कल कांग्रेस जगह-जगह प्रदर्शन कर रही थी।
आज इसी कड़ी में एक बार फिर खंडवा में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।
दरअसल राहुल गांधी की सदस्यता के मामले में विरोध करने कांग्रेस कार्यर्ता खांडवा में स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। जहां भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने – सामने हो गए। जिसके चलते वहां भारी पुलिस बल भी तैनात था। लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में भी दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई। जिसके चलते पुलिस ने दोनों को रोकने की कोशिश की और बड़ी मश्शकत के बाद रोक पाए। साथ ही कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का फैसला लोकसभा अध्यक्ष का है और इसका पीएम से कोई लेना देना नहीं है। पर कांग्रेस झूठ बोल कर देश को गुमराह करना चाह रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब देश में लोकतंत्र की हत्या की बात कर रहे हैं। उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
यह भी पढ़े: Navratri 2023 Maa kushmanda: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की कैसे करें पूजा? जानें
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…