होम / राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद एमपी में ‘कांग्रेसीयों का विरोध’, इंदौर में पीएम मोदी का पुतला फूंका!

राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद एमपी में ‘कांग्रेसीयों का विरोध’, इंदौर में पीएम मोदी का पुतला फूंका!

• LAST UPDATED : March 25, 2023

Rahul Gandhi: शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई। जिसके बाद पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस का आक्रोश देखने को मिला। जिसके चलते कार्यकताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

  • भोपाल में कांग्रेसियों ने ट्रेन रोकी
  • इंदौर में पीएम मोदी का पुतला फूंका

ग्वालियर, देवास, अशोकनगर, गंजबासौदा के अलावा प्रदेश के अन्य कई शहरों में भी फैसले को लेकर कांग्रेसियों विरोध जताया।

मानहानि मामले में हुई है राहुल गांधी को सजा

दरअसल मानहानि के एक केस में राहुल गाधी को दो साल की सजा हुई थी। जिसके बाद केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल की सदस्यता खत्म कर दी गई। इससे लेकर देशभर में कांग्रेसियों में गुस्सा देखा जा रहा है। राहुल गांधी ने मोदी के सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल 2019 को चुनावी रैली में कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? जिस कड़ी में मानहानि मामले में दोषी ठहराया है। उन्हें दो साल कैद की सजा सुनाई गई। बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

भाजपा बोली-देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो

वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का फैसला लोकसभा अध्यक्ष का है और इसका पीएम से कोई लेना देना नहीं है। पर कांग्रेस झूठ बोल कर देश को गुमराह करना चाह रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब देश में लोकतंत्र की हत्या की बात कर रहे हैं। उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

ये भी पढ़ें‘मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले’,दो दिन में कुल 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव!

Tags:

Bhopal Latest News Bhopal news Congress News dewas Latest News dewas news Indore Latest News indore news Madhya Pradesh Hindi News Madhya Pradesh latest news Madhya Pradesh news Madhya Pradesh Political News MP News mp news in hindi MP News Today Politics News Rahul Gandhi news Youth Congress in Indore burnt pm Modi's effigy Youth Congress protests in Dewas Youth Congress protests in Madhya Pradesh Youth Congress stopped train in Bhopal इंदौर ताजा समाचार इंदौर में यूथ कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला जलाया इंदौर समाचार एमपी के देवास में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन एमपी न्यूज़ एमपी न्यूज़ इन हिंदी एमपी न्यूज़ टुडे एमपी में यूथ कांग्रेस विरोध प्रर्दशन कांग्रेस समाचार देवास ताजा समाचार देवास समाचार पॉलिटिक्स समाचार भोपाल ताजा समाचार भोपाल में यूथ कांग्रेस ने रोकी ट्रेन भोपाल समाचार मध्यप्रदेश ताजा समाचार मध्यप्रदेश राजनीतिक समाचार मध्यप्रदेश समाचार मध्यप्रदेश हिंदी समाचार राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने पर विरोध प्रदर्शन राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म मामला राहुल गांधी समाचार
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox