प्रदेश की बड़ी खबरें

राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद एमपी में ‘कांग्रेसीयों का विरोध’, इंदौर में पीएम मोदी का पुतला फूंका!

Rahul Gandhi: शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई। जिसके बाद पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस का आक्रोश देखने को मिला। जिसके चलते कार्यकताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

  • भोपाल में कांग्रेसियों ने ट्रेन रोकी
  • इंदौर में पीएम मोदी का पुतला फूंका

ग्वालियर, देवास, अशोकनगर, गंजबासौदा के अलावा प्रदेश के अन्य कई शहरों में भी फैसले को लेकर कांग्रेसियों विरोध जताया।

मानहानि मामले में हुई है राहुल गांधी को सजा

दरअसल मानहानि के एक केस में राहुल गाधी को दो साल की सजा हुई थी। जिसके बाद केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल की सदस्यता खत्म कर दी गई। इससे लेकर देशभर में कांग्रेसियों में गुस्सा देखा जा रहा है। राहुल गांधी ने मोदी के सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल 2019 को चुनावी रैली में कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? जिस कड़ी में मानहानि मामले में दोषी ठहराया है। उन्हें दो साल कैद की सजा सुनाई गई। बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

भाजपा बोली-देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो

वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का फैसला लोकसभा अध्यक्ष का है और इसका पीएम से कोई लेना देना नहीं है। पर कांग्रेस झूठ बोल कर देश को गुमराह करना चाह रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब देश में लोकतंत्र की हत्या की बात कर रहे हैं। उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

ये भी पढ़ें‘मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले’,दो दिन में कुल 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव!

Himanshi Rajput

Share
Published by
Himanshi Rajput
Tags: Bhopal Latest NewsBhopal newsCongress Newsdewas Latest Newsdewas newsIndore Latest Newsindore newsMadhya Pradesh Hindi NewsMadhya Pradesh latest newsMadhya Pradesh newsMadhya Pradesh Political NewsMP Newsmp news in hindiMP News TodayPolitics NewsRahul Gandhi newsYouth Congress in Indore burnt pm Modi's effigyYouth Congress protests in DewasYouth Congress protests in Madhya PradeshYouth Congress stopped train in Bhopalइंदौर ताजा समाचारइंदौर में यूथ कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला जलायाइंदौर समाचारएमपी के देवास में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शनएमपी न्यूज़एमपी न्यूज़ इन हिंदीएमपी न्यूज़ टुडेएमपी में यूथ कांग्रेस विरोध प्रर्दशनकांग्रेस समाचारदेवास ताजा समाचारदेवास समाचारपॉलिटिक्स समाचारभोपाल ताजा समाचारभोपाल में यूथ कांग्रेस ने रोकी ट्रेनभोपाल समाचारमध्यप्रदेश ताजा समाचारमध्यप्रदेश राजनीतिक समाचारमध्यप्रदेश समाचारमध्यप्रदेश हिंदी समाचारराहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने पर विरोध प्रदर्शनराहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म मामलाराहुल गांधी समाचार

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago