होम / Rahul Gandhi In MP: राहुल गांधी की न्याय यात्रा पहुंची उज्जैन, महाकाल के करेंगे दर्शन

Rahul Gandhi In MP: राहुल गांधी की न्याय यात्रा पहुंची उज्जैन, महाकाल के करेंगे दर्शन

• LAST UPDATED : March 5, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Rahul Gandhi In MP: आज राहुल गांधी की न्याय शाजापुर में एंट्री करेगी। यह यात्रा शहर के धोबी चौराहा से रोड शो के रूप में हाइवे से गुजरेगी। आज यहां राहुल गांधी को नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे इसके बाद यात्रा मक्सी की तरफ जाएगी। इस दौरान दर्जनों स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारी में जूटे

जिले के यात्रा प्रभारी और पूर्व मंत्री सुखदेव सिंह पांसे ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा सुबह 10 बजे शाजापुर में एंट्री करेगी। शहर में कई स्थानों पर बैनर और पोस्टर लगाए गए। शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने कहा कि न्याय यात्रा शाजापुर से उज्जैन पहुंचेगी। जिले में उनकी यात्रा पर नजर रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 5 मार्च को राहुल गांधी की न्याय यात्रा शाजापुर में एंट्री करेगी। जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारी कर रहे है।

न्याय यात्रा में पुलिस बल तैनात 

राहुल गांधी की यात्रा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। आसपास के जिलों से भी पुलिस बल तैनात किया है। इसके अलावा SPG कमांडो भी तैनात रहेंगे। न्याय यात्रा करीब 50 से 60 किलोमीटर का सफर तय करेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्र की दमनकारी नीति के खिलाफ राहुल गांधी यह यात्रा निकाल रहे है, जिसमें भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

करीब 3 बजे पहुंचेगी यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज दोपहर करीब 3 बजे उज्जैन पहुंचेगी। राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके बाद रोड शो करेंगे। शाम को करीब 6 बजे देवास गेट पर सभा होगी।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox