होम / Rahul Gandhi: MP के इन शहरों से होकर गुजरेगी राहुल गांधी की ‘भारत न्याय यात्रा’, जानें पूरा प्लान

Rahul Gandhi: MP के इन शहरों से होकर गुजरेगी राहुल गांधी की ‘भारत न्याय यात्रा’, जानें पूरा प्लान

• LAST UPDATED : December 27, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘भारत न्याय यात्रा’ करने जा रहे हैं। पिछले साल सितंबर से इस साल 14 जनवरी तक भारत जोड़ो यात्रा करने के बाद अब राहुल ये नई यात्रा करने जा रहे हैं। लोगों को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के लिए ‘भारत न्याय यात्रा’ की जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई, जो कश्मीर में ख़त्म हुई। इस यात्रा में राहुल ने दक्षिण से उत्तर तक की यात्रा की।

6200 किमी की दूरी तय की जाएगी (Rahul Gandhi)

वहीं, भारत न्याय यात्रा पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से शुरू होगी, जो पश्चिम में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में समाप्त होगी। इस तरह राहुल भारत न्याय यात्रा में पूरब से पश्चिम तक यात्रा करने वाले हैं। पूरी यात्रा में 6200 किमी की दूरी तय की जाएगी। अधिकांश यात्रा बस से तय की जाएगी, लेकिन कुछ स्थानों पर यात्रा पैदल भी की जाएगी। भारत न्याय यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा संस्करण बताया गया है, जो 14 जनवरी से शुरू होगी।

14 राज्यों को करेगी कवर

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 14 जनवरी को मणिपुर में भारत न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इस तरह यात्रा की आधिकारिक शुरुआत हो जाएगी। यह यात्रा 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी। भारत न्याय यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरने वाली है।

भारत यात्रा का विचार कैसे आया?

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार (27 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत न्याय यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, ’21 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सर्वसम्मति से अपनी राय व्यक्त की कि राहुल गांधी को पूर्व से पश्चिम तक यात्रा करनी चाहिए। राहुल गांधी भी सीडब्ल्यूसी की इस इच्छा को पूरा करने के लिए तैयार हो गए।

उन्होंने कहा, ‘अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने फैसला किया है कि 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में राहुल गांधी युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर मौजूद लोगों से मुलाकात करने वाले हैं। बस यात्रा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा जा सकेगा। यात्रा का कुछ छोटा हिस्सा रुक-रुक कर पैदल भी तय किया जाएगा।

भारत जोड़ो यात्रा क्या थी?

राहुल गांधी ने सितंबर 2022 में भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, जो जनवरी 2023 में खत्म हुई। राहुल गांधी की यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई। इस यात्रा के दौरान उन्होंने 4500 किलोमीटर से अधिक की दूरी पैदल तय की। इस यात्रा का उद्देश्य भारत को एकजुट करना और देश को मजबूत करना था। इस यात्रा से कांग्रेस का संगठन काफी मजबूत हुआ। भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी 2023 को कश्मीर में समाप्त हुई। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 75 जिलों को कवर किया गया। यह यात्रा जिस भी राज्य से गुजरी वहां कांग्रेस नेताओं ने हिस्सा लिया। भारत जोड़ो यात्रा में कई बड़ी हस्तियां भी शामिल होती नजर आईं।

इसे भी पढ़े:

Bhopal News: खाना बनाते-बनाते निकले युवक के प्राण, 22 साल की उम्र में हार्ट…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox