मध्य प्रदेश पहुंची राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, आठ किलोमीटर चलने के बाद यात्रा रुकी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है, सुबह सात बजे बोरदरी गांव से शुरू हुई यह यात्रा चार घंटे में आठ किलोमीटर का सफर तय की और अब पहला विराम लिया है। बता दे बोरदरी गांव से शुरू यात्रा में राहुल गांधी ने मंच से संबोधित भी किया था। इसके बाद राहुल पैैदल चलने लगे थे। सुबह साढ़े 10 बजे यात्रा सेंट जेवियर स्कूल जैदाबाद पहुंची। यहां सभी पैदल यात्री सुस्ताते नजर आए। राहुल भी यहां एक कक्ष मेें आराम करने पहुंचे।

 

शाम सात बजे यात्रा झिरी मेें रुकेगी यात्रा

राहुल सहित सभी यात्री लंच लेकर शाम चार बजे तक स्कूल में विश्राम करेंगे। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ेेगी। शाम सात बजे यात्रा झिरी मेें रुकेगी। गुरुवार को फिर निंबोला बस स्टैंड से यात्रा शुरू होगी। आपको बता दें कि पहले मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा मेें बदलाव हुआ। पहले यात्रा 20 नवंबर से निकलने वाली थी, लेकिन राहुल गांधी चुनावी सभा लेने गुजरात गए थे। वहां से लौटने के बाद यात्रा मध्य प्रदेश में शुरू हुई।

ज्योतिर्लिंग मंदिर भी जा सकते है राहुल

भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बड़ा हिस्सा मालवा- निमाड़ का कवर करेगी। इस दौरान राहुल ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर भी जा सकते है। इसे देखते हुए प्रशासन ने वहां तैैयारियां शुरू कर दी है। राहुल गांधी महू में बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली पर भी जाएंगे।

यात्रा में राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था में जुटी मध्य प्रदेश पुलिस

राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था में मध्य प्रदेश पुलिस ने 35-38 साल के युवा पुलिसकर्मियों को तैनात किया है, ताकि वे यात्रा के दौरान पैैदल चलते हुए न थके। सुबह जब यात्रा बोरदरी पहुंची तो 100 से ज्यादा पुलिस जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। राहुल से 100 मीटर आगे पुलिस जवान रस्से के चौकोर घेरे को बनाकर चल रहे थे। सीआरपीएफ के जवान राहुल के आसपास चल रहे थे। जो भीड़ को राहुल के करीब जाने से रोक रहे थे।

Divyanshi Singh

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago