रेलवे बोर्ड ने दुष्कर्म के आरोपी एडीआरएम का किया तबादला

इंडिया न्यूज़ भोपाल

भोपाल: भोपाल रेल मंडल ने एडीआरएम गौरव सिंह का तबादला कर दिया है उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है उन्हें दक्षिण मध्य रेलवे चेन्नई भेजा गया है। बता दें कि एडीआरएम पर महिला रेलकर्मी ने पांच मई को नर्मदापुरम के महिला थाने में दुष्‍कर्म का केस दर्ज कराया था।

उनका रेलवे बोर्ड ने नौ मई को तबादला किया है। यह तबादला समान पद व समान वेतन पर किया है। , जिसकी जांच गोविंदपुरा पुलिस द्वारा की जा रही है। इसी बीच उनका तबादला कर दिया गया है।

एडीआरएम के खिलाफ रेलवे को महिला के पति ने भी शिकायत की थी। जिसमें महिला के पति ने महिला से एडीआरएम द्वारा जबरन विवाह कराने के आरोप लगाया था। विवाह में अधिक रूपये खर्च करने की बात भी कही थी।उसने यह आशंका भी जताई थी कि उसकी पत्नी व एडीआरएम के बीच संबंध है। उसने एडीआरएम व उसकी पत्नी से शादी में खर्च किए गए रुपयों को दिलाने की मांग की थी।

पीड़िता ने हाथ की नस भी काट ली थी

इस बीच पांच मई को महिला रेल कर्मी ने हाथ की नस काट ली थी, जिसे वन स्टाप सेंटर में भर्ती कराया गया था। नस काटने की वजह पूछने पर उसके द्वारा पति से परेशान होना और एडीआरएम द्वारा दुष्कर्म करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस आधार पर नर्मदापुरम महिला थाना ने एडीआरएम के खिलाफ जीरो पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर डायरी गोविंदपुरा पुलिस को भेजी थी।

इधर, एडीआरएम के खिलाफ मामले की विभागीय जांच भी की जा रही थी। पश्चिम मध्य रेलवे ने एडीआरएम पर लगे गंभीर आरोपों से बोर्ड के अधिकारियों को अवगत करा दिया था, जिसके बाद बोर्ड ने उनका तबादला कर दिया है। तबादला करने की पुष्टि पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता राहुल जयपुरिया ने किया है।

भोपाल को जल्द मिलेगा एक और एडीआरएम

भोपाल को एक और नया एडीआरएम जल्द मिलेगा। पूर्व में एडीआरएम अशोक कुमार सिंह की जगह रश्मि दिवाकर की पदस्थापना के आदेश हो चुके हैं। अब एडीआरएम गौरव सिंह का भी दुष्कर्म मामले में तबादला हो गया है, इसलिए उनकी जगह भी एक से दो दिन में नए एडीआरएम के आदेश हो जाएंगे

Read more: 13 मई को मध्य प्रदेश की Start-Up Policy का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

Read more: एमपी, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र ने HI वरिष्ठ महिला चैम्पियनशिप के चौथे दिन जीत दर्ज की

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Mamta Rani

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago