होम / Raisen Breaking: डॉक्टर की गलती से हुई बुजुर्ग की मौत

Raisen Breaking: डॉक्टर की गलती से हुई बुजुर्ग की मौत

• LAST UPDATED : March 5, 2023

रायसेन: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से डॉक्टर की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि डॉक्टर की लापरवाही से एक 60 साल के बुजुर्ग की जान चली गई है। गले में परेशानी से परेशान होकर वो इलाज कराने अस्पताल आया था। जंहा पर डॉक्टर की लापरवाही से उनकी मौत हो गई । म्रतक वृन्दावन लोधी, सुनेहरा गांव के रहने वाला हैं।

  • इंजेक्शन लगाते ही बुजुर्ग हुआ बेहोश
  • डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

इंजेक्शन लगाते ही बुजुर्ग हुआ बेहोश

जब बुजुर्ग वृन्दावन लोधी अस्पताल पहुंचे तो उन्होने डॉक्टरों से गले में दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हे एक इंजेक्शन दिया और इंजेक्शन लगते हीं बुजुर्ग बेहोश हो गएं। फिर आनन-फानन में वृन्दावन के परिजन ने उन्हे तुरंत सिविल अस्पताल लाया जंहा पर डाक्टरों ने वृंदावन को मृत घोषित कर दिया। जिसे सुनते ही परिवार वालों के बीच मातम का माहौल बन गया।

डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

म्रतक वृन्दावन लोधी के परिवार ने पुलिस को बताया है कि वो उन्हे लेकर इलाज कराने ग्राम करोला पहुँचें थें। जहां पर डॉक्टर शंकर लोधी ने वृन्दावन को इंजेक्शन लगाया था। वृन्दावन के परिजन ने डॉक्टर के खिलाफ बेगमगंज थाने में मामला कराया दर्ज कराया है। उनका कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही से वृंदावन की जान गई है। मामला के सामने आते हीं बेगमगंज पुलिस डॉक्टर की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़े- https://indianewsmp.com/madhya-pradesh/sagar-heavy-collision-between-car-and-truck-truck-fell-into-forty-feet-ditch/