होम / रायसेन: ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत, रात भर ढूंढते रहे परिजन

रायसेन: ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत, रात भर ढूंढते रहे परिजन

• LAST UPDATED : April 2, 2023

बता दें मध्यप्रदेश के रायसेन से एक दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ईट भट्टे पर काम करने वाला आलम सिंह(40) कल रात से अपने घर नहीं पहुंचा था। जिसके कारण उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो चुका था। उसके परिजन कल रात से उसे ढूंढने में लगे थें। जिसके बाद उन्हें आज उन्हें आलम सिंह का शव पटरियों के पास से मिला है।

  • रात भर नहीं पहुंचा घर
  • जांच में जुटी पुलिस

रात भर नहीं पहुंचा घर

बता दें कि मृतक दीवानगंज के ग्राम गीदगढ़ के पास ईट भट्टे पर काम करता था। बताया जा रहा है कि ये घटना कल शाम हॉट बाजार से लौटते वक्त हुआ था। जिसके बाद उनके परिजन काफी परेशान थें। सारे जगह से ढूंढने के बाद जब उनके परिजन ढूँढते हुए रेल पहुँचे तो उन्होंने आलम को पटरियों के पास मृत अवस्था में पाया है।

जांच में जुटी पुलिस

इस घटना की सूचना मिलते ही दीवानगंज पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया। पुलिस ने बताया कि मृत युवक आलम सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए साँची सिविल अस्पताल भेजा गया है। साथ ही साथ इस मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox