बता दें मध्यप्रदेश के रायसेन से एक दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ईट भट्टे पर काम करने वाला आलम सिंह(40) कल रात से अपने घर नहीं पहुंचा था। जिसके कारण उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो चुका था। उसके परिजन कल रात से उसे ढूंढने में लगे थें। जिसके बाद उन्हें आज उन्हें आलम सिंह का शव पटरियों के पास से मिला है।
बता दें कि मृतक दीवानगंज के ग्राम गीदगढ़ के पास ईट भट्टे पर काम करता था। बताया जा रहा है कि ये घटना कल शाम हॉट बाजार से लौटते वक्त हुआ था। जिसके बाद उनके परिजन काफी परेशान थें। सारे जगह से ढूंढने के बाद जब उनके परिजन ढूँढते हुए रेल पहुँचे तो उन्होंने आलम को पटरियों के पास मृत अवस्था में पाया है।
इस घटना की सूचना मिलते ही दीवानगंज पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया। पुलिस ने बताया कि मृत युवक आलम सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए साँची सिविल अस्पताल भेजा गया है। साथ ही साथ इस मामले की जांच की जा रही है।
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…